Date: 19/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, फर्जी DRM कर्मचारी बन लाखों रुपये ऐंठने वाला गिरफ्तार
6/18/2026 2:31:55 PM IST
40
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। खुद को डीआरएम कार्यालय का कर्मचारी बताकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देने वाले एक युवक को रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ ने हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी पर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।मामला धनबाद रेल मंडल से जुड़ा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पाथरडीह के भाटडीह निवासी मंटू कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि वह खुद को डीआरएम कार्यालय का कर्मचारी बताकर लोगों को रेलवे में नौकरी दिलाने का भरोसा देता था और इसके एवज में मोटी रकम वसूलता था। वर्द्धमान निवासी कल्पना राय से रेलवे की वेंडिंग मशीन में टिकट जारी करने के कार्य में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसने करीब डेढ़ लाख रुपये ले लिए। वहीं जमुई निवासी सूरज भान ठाकुर से भी नौकरी दिलाने के नाम पर 18 हजार 700 रुपये की ठगी की गई। बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम आरोपी एक अन्य युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर डीआरएम कार्यालय लेकर पहुंचा था। इस दौरान युवक को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ और उसने तत्काल आरपीएफ अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और मंटू कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि उसके परिवार द्वारा पूजा भंडार की दुकान संचालित की जाती है और आर्थिक तंगी के कारण उसने यह रास्ता अपनाया। हालांकि पुलिस और आरपीएफ उसके दावों की सत्यता की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी को स्थानीय थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी ने एक बार फिर बेरोजगार युवाओं को सतर्क रहने की जरूरत का संदेश दिया है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि नौकरी के नाम पर किसी भी व्यक्ति को रुपये देने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के मुआवजे पर विवाद, परिजनों ने सरकारी लाभों के बंटवारे पर उठाए सवाल
#
व्यवसायी के बंगले में 19 साल से तैनात निजी गार्ड की संदिग्ध मौत, मुआवजे की मांग पर परिजनों का हंगामा
#
नेत्र सहायक पर महिला सफाई कर्मी से अश्लील हरकत का गंभीर आरोप
#
गैरेज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो बाइक और स्कूटी हुई जलकर क्षतिग्रस्त
#
बिलौटी कांड को लेकर फोरलेन जाम, पुलिस प्रशासन के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
इबोला वायरस को लेकर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
OTT पर रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगे राजकुमार राव
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अचानक ब्लास्ट हुआ AC, पूर्व IAS धनेंद्र कुमार की हुई मौत