Date: 20/06/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मेयर के समर्थक पर नकाबपोश बाइक सवार ने किया हमला, पीड़ित ने कराया मामला दर्ज

6/19/2026 12:28:49 PM IST

54
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में सिर्फ तापमान ही नहीं, सियासत का पारा भी लगातार चढ़ रहा है।बाघमारा के बरोरा थाना क्षेत्र के जमुआटांड़ मोड़ में मेयर संजीव सिंह के समर्थक सुमन सिन्हा पर हुए कथित जानलेवा हमले के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। घटना को लेकर सिंह मेंशन की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है, जिससे बाघमारा की राजनीति में तापमान बढ़ गया है। बाघमारा के बरोरा थाना क्षेत्र के जमुआटांड़ में मेयर संजीव सिंह के करीबी समर्थक सुमन सिन्हा पर हुए कथित जानलेवा हमले ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। इस घटना के बाद सिंह मेंशन खुलकर मैदान में उतर आया है और बाघमारा की राजनीति में आरोपों का नया दौर शुरू हो गया है। मेयर संजीव सिंह बाघमारा के माटिगढ़ धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए थे। संजीव सिंह का जोरदार स्वागत हुआ था। इसी दौरान सुमन सिन्हा भी प्रमुख रूप से सक्रिय नजर आए। बुधवार शाम को सुमन सिन्हा अपने दो साथी के साथ कार से धनबाद जा रहे थे। इसी दौरान जमुआटाड़ मोड़ में बाइक सवार नकाबपोश ने हमला कर दिया।कार किसी तरह तेजी से लेकर पीड़ित भागकर जान बचाया। बरोरा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद सिंह मेंशन की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। मेयर संजीव सिंह के छोटे भाई सिद्धार्थ गौतम ने बिना नाम लिए राजनीतिक विरोधियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बाघमारा में लोगों को अपनी स्वतंत्र राय रखने तक की आजादी नहीं है और विरोधियों को डराने का माहौल बनाया जा रहा है। सिद्धार्थ गौतम ने साफ शब्दों में कहा कि सिंह मेंशन की बढ़ती लोकप्रियता से कुछ लोग परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि समर्थकों पर हमले करवाकर राजनीतिक प्रभाव को कम नहीं किया जा सकता। इतना ही नहीं, उन्होंने बाघमारा के मौजूदा हालात की तुलना पश्चिम बंगाल से की है। वही पीड़ित सुमन सिन्हा ने कहा कि उनपर हमला उन्ही लोगो ने कराया है जिसका जमीन बाघमारा की राजनीति से खिसक रही है, वह डरने वाले नही है। वही बाघमारा एसडीपीओ ने कहा कि मामला संज्ञान में है, पुलिस मामले की जाँच कर कार्रवाई कर रही है। सुमन सिन्हा पर हमला सिर्फ एक आपराधिक घटना है या फिर इसके पीछे सियासत की कोई बड़ी पटकथा लिखी जा रही है यह जांच का विषय है। लेकिन इतना तय है कि इस घटना ने बाघमारा की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशी नाथ की रिपोर्ट