Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भू-माफियाओं के लिए जमीन कब्जा कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, अवैध हथियार और XUV700 बरामद
6/19/2026 12:28:49 PM IST
39
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: बिहार के गया जिले में भू-माफियाओं के लिए हथियार के बल पर जमीन कब्जा कराने वाले बिहार-बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को डेल्हा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोडेड अवैध पिस्टल, छह जिंदा कारतूस और एक महिंद्रा XUV700 वाहन बरामद किया है। टाउन डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी टिकारी से गया की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर टिकारी रोड पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान XUV700 में सवार तीन युवक पुलिस को देखकर घबरा गए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदौती थाना क्षेत्र के अलीगंज रोड निवासी चांद बादशाह, न्यू करीमगंज निवासी एजाज मलिक और फारूक के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से एक लोडेड पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे भू-माफियाओं के लिए हथियार के बल पर जमीन पर कब्जा दिलाने का काम करते हैं और इसके बदले मोटी रकम वसूलते हैं। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के तार बिहार और पश्चिम बंगाल तक फैले हुए हैं। डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि आरोपी पंचानपुर क्षेत्र में किसी जमीन पर कब्जा कराने के बाद गया लौट रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी चांद बादशाह पहले से ही सिविल लाइंस और चंदौती थाना में दर्ज संगीन मामलों में वांछित है। पुलिस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
"ठोक दो" की ठसक और 'बिहार मॉडल' का पाखंड: जहां विक्षिप्तों का शिकार कर पुलिस खुद को 'सिंघम' बताती है!
#
महुली गंगा घाट पर स्नान के दौरान वृद्ध महिला की डूबने से मौत
#
कथित पुलिस मुठभेड़ मामला : NHRC की टीम पहुंचा भोजपुर, CBI जांच की उठी मांग
#
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हथियार के साथ रील बनाने वाला गिरफ्तार
#
लिफ्ट बंद होने से बढ़ी मुसीबत, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम