Date: 10/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: NEET परीक्षा से पहले होटल से दो संदिग्ध युवक हिरासत में
6/21/2026 12:05:28 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: NEET परीक्षा को लेकर चलाए जा रहे सघन सुरक्षा अभियान के तहत धनबाद पुलिस ने परीक्षा से पहले एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हीरापुर के होटल कुणाल से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों युवक बिना पहचान-पत्र के होटल में ठहरे मिले और अपना पता दिल्ली बताने के बावजूद आधार या अन्य वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। फिलहाल दोनों से कड़ी पूछताछ और रिकॉर्ड की जांच जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर जिले में सभी परीक्षा केंद्रों, होटलों, गेस्ट हाउस और लॉजों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि टीमों ने होटल में मौजूद लोगों के पहचान-पत्र और दस्तावेजों की जांच करते हुए संदिग्धों को हिरासत में लिया। प्रारम्भिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक परीक्षा से संबंधित किसी शरारती साजिश से जुड़े हो सकते हैं, इसलिए उनकी गहन पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी ठोस सबूत का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि संदिग्धों की पहचान व पृष्ठभूमि का संपूर्ण सत्यापन किया जा रहा है और आवश्यक कानूनी कार्रवाइयां की जाएंगी। साथ ही आसपास के अन्य ठहरने वाले स्थानों और लॉजों की भी तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरनाक गतिविधि पर समय रहते रोक लगायी जा सके। थाना प्रभारी ने कहा, "हम हर संभव कदम उठा रहे हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त हो।" री-NEET के लिये धनबाद में सात केंद्र स्थापित किए गए हैं जिनमें आईआईटी-ISM परिसर, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू), बीआईटी सिंदरी, एसएसएलएनटी महिला कॉलेज, आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर, डिग्री कॉलेज जामाडोबा और केंद्रीय विद्यालय विनोद नगर शामिल हैं। कुल मिलाकर सातों केंद्रों पर लगभग चार हजार अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। सबसे अधिक 960 उम्मीदवार आईआईटी-ISM परिसर में उपस्थित हैं, जबकि बीबीएमकेयू में 720 और आरएस मोर कॉलेज में 500 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक एक पाली में आयोजित होगी; इस बार उत्तर लिखने के लिए छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि NEET जैसे संवेदनशील आयोजन में किसी भी प्रकार के कदाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सख्त कार्रवाइयां की जाएँगी।
अनु शर्मा कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमीन विवाद में फर्जी दस्तावेज से कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने मांगा न्याय
#
मुंगेर के 37 करोड़ के मॉडल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, इमरजेंसी में मिला सिर्फ एक डॉक्टर
#
मुफस्सिल थाना से जब्त गिट्टी लदा ट्रक गायब, SP ने गठित की जांच टीम
#
दहेज के लिए महिला को ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप, जिंदा जलाने की धमकी देने का दावा
#
कुलाधिपति के आदेश के बावजूद महिला कॉलेज में नामांकन शुल्क वसूली का आरोप, छात्राओं में बढ़ा आक्रोश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: NEET परीक्षा से पहले होटल से दो संदिग्ध युवक हिरासत में
#
नशे में धुत 22 चक्का ट्रेलर चालक ने वोल्टास गोलचक्कर पर मारी टक्कर, टला बड़ा हादसा
#
बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी-जेवर समेत लाखों की चोरी
#
इलाज की उम्मीद में निकले पिता-पुत्र, सड़क हादसे में दोनों की मौत
#
जीटी रोड पर स्टंट कर रील बना रहे 7 युवक को पुलिस ने दबोचा ,3 कार हुई जब्त