Date: 05/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अपराधियों को छोड़ हेलमेट चेकिंग पे जायदा जोर दे रही है प्रशासन
6/23/2026 12:12:18 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: आदित्यपुर में इन दिनों पुलिस की हेलमेट चेकिंग को लेकर खासा सख्त रवैया देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक नए स्पॉट पर चेक पोस्ट लगाए जा रहे हैं ताकि कोई भी वाहन चालक नियमों से बचकर निकल न सके। हाल ही में आदित्यपुर पुराना पुलिया के पास चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कई लोग चेकिंग पॉइंट से पहले ही बाईं ओर बने कच्चे रास्ते का इस्तेमाल कर नदी किनारे होते हुए पटियाला बार के पास निकल जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत रणनीति बदलते हुए उसी रास्ते पर नया चेकिंग पॉइंट स्थापित कर दिया, जिससे बचकर निकलने की कोशिश करने वालों पर भी नजर रखी जा सके। पुलिस की यह सक्रियता और तत्परता निश्चित रूप से सराहनीय है, क्योंकि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन कराना जरूरी है। लेकिन इसी के साथ एक बड़ा सवाल भी खड़ा होता है। शहर में लगातार चोरी, छिनतई, नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रहती हैं। आम नागरिक अक्सर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नियमित निगरानी की मांग करते हैं। लोगों का कहना है कि यदि हेलमेट चेकिंग में दिखाई जा रही मुस्तैदी, रणनीति और संसाधनों का आधा हिस्सा भी अपराध नियंत्रण पर लगाया जाए, तो शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति और बेहतर हो सकती है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रशांत किशोर की जीत पर जनसुराज कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव, मां मंगला गौरी मंदिर में की पूजा-अर्चना
#
मुंगेर में एक साथ दिखे नाग-नागिन, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
#
सुल्तानगंज से बाबा धाम जा रहे कांवरियों की सेवा में जुटा जमशेदपुर, 10 दिवसीय निःशुल्क शिविर शुरू
#
शंकोसाई चेन छिनतई कांड का खुलासा, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, पिस्तौल और सोने की चेन बरामद
#
छात्र, बेरोजगारी और सत्ता विरोधी लहर: बीजेपी की हार की 10 बड़ी वजहें
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
राजस्थान-गुजरात को पीएम मोदी की विकास सौगात, करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
#
बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ12 जून को भाकपा माले का धरना
#
अपराधियों को छोड़ हेलमेट चेकिंग पे जायदा जोर दे रही है प्रशासन
#
डीसीए विवाद अपडेट: कार्यकारिणी से हटाए जाने पर सदस्य संतोष सिंह हुए मुखर,डीसीए अध्यक्ष पर कह दी बड़ी बात…
#
मामूली विवाद में देवर ने भाभी का धड से सर किया अलग, मचा हाहाकार ,पुलिस मौके पर पहुंची