Date: 26/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नगर पंचायत जामताड़ा में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा, लोगों को मिलेगा 24×7 स्वास्थ्य लाभ
6/24/2026 5:06:28 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा :
नगर पंचायत जामताड़ा की अध्यक्ष आशा गुप्ता ने चुनाव पूर्व किए गए अपने वादे को पूरा करते हुए नगरवासियों के लिए मुफ्त एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत कर दी है। नगर क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नगर पंचायत की ओर से दो निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा आज से शुरू की गई। इस अवसर पर दुमका रोड स्थित यज्ञ मैदान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि तरुण गुप्ता, नगर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने 24×7 एम्बुलेंस सेवा को आम जनता को समर्पित किया। मुफ्त एम्बुलेंस सेवा शुरू होने से नगर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे विशेष रूप से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी। मीडिया से बात करते हुवे आशा गुप्ता ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने नगरवासियों से स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का वादा किया था। उसी संकल्प के तहत आज दो मुफ्त एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने में आर्थिक या परिवहन संबंधी कठिनाई न हो, यह नगर पंचायत की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह सेवा दिन-रात 24 घंटे उपलब्ध रहेगी और नगर क्षेत्र के सभी लोगों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं तरुण गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि नगरवासियों की सुविधाओं और विकास के लिए आगे भी लगातार जनहित के कार्य किए जाते रहेंगे।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज में निकली जागरूकता रैली, युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
#
स्वास्थ्य विभाग में योगदान नहीं देने वाले अभ्यर्थियों को 5 जुलाई तक योगदान देने का अंतिम मौका
#
मिहिजाम में हुआ नशामुक्ति जागरूकता अभियान, आमजनों के बीच वितरित की गई बुकलेट
#
केरल में शिगेला संक्रमण से हड़कंप, एक और बच्चे की मौत के बाद बढ़ी चिंता
#
इबोला वायरस को लेकर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भाकपा-माले का 58वां स्थापना दिवस सप्ताह पर बोले भाकपा-माले नेता
#
IMF की चेतावनी: वैश्विक अर्थव्यवस्था दबाव में, विकास दर 3.1% तक सीमित
#
बिहार विधान परिषद चुनाव में बिना वोटिंग तय हुआ परिणाम,पहली बार सदन पहुंचे निशांत कुमार और पवन सिंह
#
सड़क पर सफर करती बदहाली: योजनाओं के बावजूद मुसहर समाज आज भी मुख्यधारा से दूर !
#
त्योहारों से पहले सुरक्षा तैयारी तेज, पुलिस बल ने किया मॉक ड्रिल अभ्यास