Date: 19/07/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू, बिलौटी गांव पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा
6/25/2026 11:53:02 AM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर जिले के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण में अब न्यायिक जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार सरकार द्वारा नियुक्त सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा गुरुवार को शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने घटनास्थल और पूरे घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी, भोजपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच गुरुवार से औपचारिक रूप से शुरू हो गई। मामले की जांच के लिए बिहार सरकार द्वारा नियुक्त सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा बिलौटी गांव पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के साथ-साथ पूरे मामले से जुड़े बिंदुओं पर जानकारी जुटाई। जांच के दौरान न्यायिक टीम ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्य प्रकाश, भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक राज सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में न्यायिक जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई और घटना से जुड़े तथ्यों को संकलित किया गया। गौरतलब है कि भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं, जिसके बाद बिहार सरकार ने मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया था। अब सेवानिवृत्त न्यायाधीश के गांव पहुंचने के साथ ही इस बहुचर्चित मामले की जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। माना जा रहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की तस्वीर और अधिक स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल न्यायिक जांच की शुरुआत के साथ ही बिलौटी गांव और पूरे भोजपुर जिले की निगाहें इस जांच पर टिक गई हैं। अब देखना होगा कि जांच रिपोर्ट में कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं और इस बहुचर्चित एनकाउंटर मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बीसीसीएल टेंडर मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, कार्यादेश पर आगे की कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर निर्भर
#
DMTF की बड़ी कार्रवाई: एना और कतरास कोलियरी में 40 वाहन जब्त, जांच के बाद होगी कानूनी प्रक्रिया
#
एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू, 1329 करोड़ की लागत
#
जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
#
दीवार ढही, दो बच्चों की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
केरल में शिगेला संक्रमण से हड़कंप, एक और बच्चे की मौत के बाद बढ़ी चिंता
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर
#
कड़ी सुरक्षा के बीच भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव के लिए मतदान हुआ शुरू ,कई दिगज पहुंचे मतदान केंद्र
#
विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर मंथन, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की अहम बैठक आज
#
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक गंभीर रूप से घायल