Date: 28/06/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
JSLPS और रेड क्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन, 40 यूनिट रक्त संग्रह
6/27/2026 4:22:02 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Chatra
: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), चतरा के सौजन्य से आज रेडक्रॉस परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। शिविर में JSLPS के कर्मियों, कैडर एवं स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 106 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से स्वास्थ्य जांच के उपरांत 40 यूनिट रक्त का सफलतापूर्वक संग्रह किया गया। इस अवसर पर JSLPS के जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौरव कुमार जायसवाल एवं सिविल सर्जन सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने समाज के सभी सक्षम नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। JSLPS, चतरा ने इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले रेडक्रॉस की टीम, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सभी रक्तदाताओं, JSLPS कर्मियों, कैडर एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।
चतरा से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज में निकली जागरूकता रैली, युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
#
स्वास्थ्य विभाग में योगदान नहीं देने वाले अभ्यर्थियों को 5 जुलाई तक योगदान देने का अंतिम मौका
#
नगर पंचायत जामताड़ा में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा, लोगों को मिलेगा 24×7 स्वास्थ्य लाभ
#
मिहिजाम में हुआ नशामुक्ति जागरूकता अभियान, आमजनों के बीच वितरित की गई बुकलेट
#
केरल में शिगेला संक्रमण से हड़कंप, एक और बच्चे की मौत के बाद बढ़ी चिंता
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोलकाता में टीएमसी भवन खाली करने का नोटिस जारी...
#
पेट्रोल- डीजल के किल्ल्त को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा ,कहा अच्छे दिन आ गए
#
चापड़ से युवक पर अपराधियों ने किया हमला, जाँच में जुटी पुलिस
#
ब्रेकिंग न्यूज़ : गोदाम में भीषण आग लगने से मची अफरा तफरी ,लाखो के जले बिस्कुट और चिप्स
#
हांगकांग में निपम चौहान ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीत किया भारत का नाम रोशन