Date: 22/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
6/27/2026 4:22:02 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के भविष्य से हुए कथित खिलवाड़ के विरोध में राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने जमशेदपुर में मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की। राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष नवनीत मिश्रा के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर से मशाल जुलूस निकाला। हाथों में मशाल और तख्तियां लिए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नीट परीक्षा पेपर लीक की घटना ने लाखों छात्रों की मेहनत और भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार इस पूरे मामले में जवाबदेही तय करने में विफल रही है। उन्होंने मांग की कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दें और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए निष्पक्ष जांच कराई जाए। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि नीट पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई और छात्रों को न्याय नहीं मिला, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डीएम कार्यालय से चंद कदम दूर फटी पाइप, हजारों लीटर पानी हुआ बर्बाद ,जिला प्रशासन और नगर निगम की जल संरक्षण के दावों की खुली पोल
#
दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन, रिसर्च और इनोवेशन पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार,सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर हुआ मंथन
#
डांस दीवाने नृत्य महोत्सव’ में कलाकारों की प्रतिभा ने मोहा सबका मन, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा कन्वेंशन सेंटर......
#
जिला परिषद के निरीक्षण भवन के जीर्णोद्धार कार्य का जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने शिलान्यास किया, 80 लाख रुपये होंगे खर्च....
#
छात्रावास एवं छात्रवृत्ति सहित नौ समस्याओं को लेकर जन आक्रोश महारैली, डीसी ऑफिस के सामने जिला कल्याण पदाधिकारी को छात्रों ने जमीन पर बैठाया
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बोधगया में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, गया जिलाध्यक्ष का बेटा समेत दो गिरफ्तार
#
NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
#
कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट प्रीति पवार का बड़ा दावा, भारतीय मुक्केबाजों से डरने लगे हैं विरोधी
#
क्रिकेट मैदान में दिखा जोश और जुनून, खिलाड़ियों का हाफिज एहतेशामुल ने बढ़ाया हौसला
#
बीसीसीएल प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का एलान,7 को धरना, 8 सितंबर से चक्का जाम हड़ताल !