Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों पर सख्ती, सिर्फ 21 निजी स्वास्थ्य संस्थान ही होंगे मान्य
6/28/2026 11:59:15 AM IST
265
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: जामताड़ा जिले में बिना पंजीकरण संचालित निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, पॉलीक्लिनिक और क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्र ने स्पष्ट किया है कि जिले में फिलहाल केवल 21 निजी क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट ही स्वास्थ्य विभाग से विधिवत पंजीकृत हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी निजी स्वास्थ्य संस्थान बिना वैध पंजीकरण के मरीजों का इलाज करते हुए पाया जाता है, तो उसे अवैध माना जाएगा और उसके खिलाफ क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अस्पताल, नर्सिंग होम या क्लीनिक में इलाज कराने से पहले उसके पंजीकरण की जानकारी अवश्य जांच लें। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण वाले संस्थानों में इलाज कराना मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम साबित हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कुल 21 निजी स्वास्थ्य संस्थान पंजीकृत हैं। इनमें पारस अस्पताल, मेडिशा हॉस्पिटल, परमानंद हॉस्पिटल एलएलपी, बायो केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल (नारायणपुर), वात्सल्य हॉस्पिटल, सिटी हॉस्पिटल, पॉपुलर नर्सिंग होम, शालिग्राम हॉस्पिटल, एसएस हेल्थ यूनिट, गीतांजलि नर्सिंग होम, मुस्कान हॉस्पिटल, संत साही आशा नर्सिंग होम, एसएस हॉस्पिटल, जामताड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल, जय मां चंचला हॉस्पिटल (नारायणपुर), सबीना हॉस्पिटल, इंडियन ब्लू हॉस्पिटल (नारायणपुर), एम.एस. नर्सिंग होम (नारायणपुर), अनुपम सेवा सदन, सुशीला हॉस्पिटल और मेसो ग्रामीण हॉस्पिटल (नाला) शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से केवल पंजीकृत संस्थानों में ही इलाज कराने तथा किसी भी संदिग्ध या गैर-पंजीकृत अस्पताल की सूचना विभाग को देने की अपील की है। विभाग का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और मरीजों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
#
सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#
रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती