Date: 29/06/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

के.के. सिंह जयंती पर हुआ रक्तदान महायज्ञ, पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य हुए शामिल

6/28/2026 11:59:15 AM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर में प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय के.के. सिंह की जयंती के अवसर पर इस वर्ष भी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर में रक्तदान महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुबह से ही रक्तदाताओं की भारी भीड़ देखी गई, जहां युवाओं से लेकर सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद बिद्युत बरण महतो, सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और इस मानवीय पहल की सराहना की। स्वर्गीय के.के. सिंह के पुत्र विकास सिंह ने बताया कि उनके पिता हमेशा समाज सेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते थे। उन्होंने कहा कि के.के. सिंह का नाम हमेशा रक्तदान और सामाजिक कार्यों से जुड़ा रहा है। इसी प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष उनकी जयंती पर रक्तदान महायज्ञ का आयोजन किया जाता है, ताकि किसी भी जरूरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और समाज में सेवा भावना मजबूत बनी रहे।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट