Date: 29/06/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कैंसर पीड़ित की गुहार पर पसीजा सम्राट चौधरी का दिल, मुफ्त इलाज का दिया भरोसा

6/28/2026 11:59:15 AM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर में सम्राट चौधरी की संवेदनशीलता की एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। टेटिया बंबर प्रखंड के देवघरा स्थित प्रसिद्ध उच्चेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में वन विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे पर्यटक विकास केंद्र के निरीक्षण के दौरान नूनाजी पंचायत के भंडार गांव निवासी 65 वर्षीय कैंसर पीड़ित राजेंद्र यादव ने हाथ जोड़कर अपने इलाज की गुहार लगाई। वृद्ध की पीड़ा सुनते ही सम्राट चौधरी तुरंत उनके पास पहुंचे और पूरे आत्मीय भाव से उनकी बात सुनी। राजेंद्र यादव ने बताया कि वे लंबे समय से मुंह के कैंसर से पीड़ित हैं और आर्थिक तंगी के कारण इलाज कराने में असमर्थ हैं। इसके बाद सम्राट चौधरी ने मौके पर मौजूद मुंगेर के डीएम निखिल धनराज निपनिकर को तत्काल निर्देश दिया कि राजेंद्र यादव का बेहतर और निशुल्क इलाज सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही या परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि कोई समस्या आती है तो इसकी तत्काल जानकारी दी जाए, ताकि हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके। सम्राट चौधरी के इस मानवीय और संवेदनशील व्यवहार की वहां मौजूद लोगों ने सराहना की। वहीं राजेंद्र यादव ने हाथ जोड़कर उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि उनका ऑपरेशन मुफ्त में कराया जाएगा। इस आश्वासन के बाद वे भावुक भी दिखे और काफी खुश नजर आए।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट