Date: 23/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गंडा समाज के लोगों की बैठक में लिए गए कई फैसले, शिक्षा और भविष्य को लेकर...

6/29/2026 12:14:34 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: गंडा समाज के लोगों ने अपने हक-अधिकार और सामाजिक उत्थान के लिए बिरसानगर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में समाज के उत्थान और जागरूकता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में समाज के प्रमुख सदस्यों ने गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि जाति प्रमाण पत्र न बन पाने के कारण उनके बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। स्कूल एडमिशन में दिक्कत, सरकारी नौकरियों में बाधा और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ न मिल पाना इन समस्याओं से पूरा समाज काफी परेशान है। समाज के लोग मांग कर रहे हैं कि प्रशासन जल्द से जल्द उनके जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल और तेज करे, ताकि उनके बच्चे शिक्षा और रोजगार के समान अवसर प्राप्त कर सकें नहीं तो समाज के लोगो उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट