Date: 30/06/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भरत तिवारी Update : स्मारक निर्माण कार्य पर प्रशासन ने लगाई रोक, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी 
 

6/30/2026 11:48:50 AM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। जिस स्थान पर ग्रामीण भरत भूषण तिवारी का स्मारक बनाना चाहते थे, वहां निर्माण कार्य पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि भरत भूषण तिवारी की याद में घटना स्थल पर स्मारक बनाने के लिए ईंट-पत्थर सहित अन्य निर्माण सामग्री पहले ही एकत्र कर ली गई थी। लेकिन अंचल अधिकारी आनंद प्रकाश ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, अंचल अधिकारी ने कहा कि जिस भूमि पर स्मारक बनाने की तैयारी की जा रही है, वह सरकारी जमीन है। ऐसे में जिला प्रशासन से आवश्यक अनुमति या एनओसी प्राप्त किए बिना वहां किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं किया जा सकता। भरत भूषण तिवारी के भाई चंदन तिवारी ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ग्रामीण केवल उनकी स्मृति को संरक्षित करना चाहते हैं। वहीं, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी प्रशासन के फैसले पर रोष व्यक्त किया और स्मारक निर्माण की अनुमति देने की मांग की। अब इस पूरे मामले में जिला प्रशासन का अगला कदम क्या होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट