Date: 30/06/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

वीकेएसयू ने जारी की स्नातक प्रथम मेरिट सूची, 2 जुलाई तक होगा नामांकन
 

6/30/2026 11:48:50 AM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय  ने शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर बीए, बीएससी एवं बीकॉम में नामांकन हेतु प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, प्रथम मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थी  2 जुलाई 2026 तक संबंधित महाविद्यालयों में शाम 4 बजे तक अपना नामांकन करा सकेंगे। अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल पर अपना सीट आवंटन  देख सकते हैं तथा निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि पंजीयन शुल्क एवं प्रयोगशाला शुल्क के अतिरिक्त अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति  के छात्र-छात्राओं तथा सभी वर्गों की छात्राओं से नामांकन मद में किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट