Date: 03/07/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भाजपा ने शहर में बिगड़ी क़ानून ब्यबस्था को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
 

7/1/2026 12:06:53 PM IST

41
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंन्हा ने कहा की बिष्टुपुर में हिमांशु सिंह हत्याकांड मे संलिप्त अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी होनी चाहिए और दोषी पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज किया जाय एवं शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था सुधार किया जाय ,शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओ ने आमजन के मन मे भय और असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न कर दिया है। हत्या, चापड़बाजी, चाकूबाजी, लूट, चोरी, अवैध लॉटरी, नशे के बढ़ते कारोबार, महिलाओं के साथ चेन छिनतई एवं अन्य संगठित अपराधों में लगातार वृद्धि होना प्रशासन एवं कानून-व्यवस्था के समक्ष गंभीर चुनौती बन चुकी है। बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के समीप पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी मे युवा हिमांशु सिंह की निर्मम हत्या की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना अपराधियों के बढ़ते मनोबल को दर्शाती है और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी गंभीर प्रश्नचिहन खडी करती है। इस हृदयविदारक घटना से आम नागरिकों में आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट