Date: 11/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मोबाइल ऐप से कंट्रोल हो रहे ई-रिक्शे, चालकों में डर और नाराजगी
7/4/2026 12:54:33 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद में ई-रिक्शा चालकों के सामने एक नई परेशानी खड़ी हो गई है। आरोप है कि कुछ लोग मोबाइल ऐप के जरिए चलते ई-रिक्शों को बीच सड़क पर ही बंद कर दे रहे हैं। इससे चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। पीड़ित चालकों ने सरकार से ऐसे ऐप्स के दुरुपयोग पर रोक लगाने और ई-रिक्शों की साइबर सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है। धनबाद की सड़कों पर हजारों ई-रिक्शे लोगों के लिए सबसे सस्ता और सुविधाजनक परिवहन साधन बन चुके हैं। लेकिन अब कई चालकों का दावा है कि उनकी गाड़ियां चलते-चलते अचानक बंद हो जा रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी होती है, चालक का समय और कमाई दोनों प्रभावित होते हैं और कई बार यात्री बिना किराया दिए ही चले जाते हैं। चालकों का आरोप है कि BAT-BMS, Lossigy और Epoch Li-ion जैसे मोबाइल ऐप्स का गलत इस्तेमाल कर ई-रिक्शों की लिथियम बैटरी के बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम यानी BMS से ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट होकर गाड़ी को बीच रास्ते में बंद किया जा रहा है। हालांकि ये ऐप मूल रूप से बैटरी की चार्जिंग, वोल्टेज, तापमान और अन्य तकनीकी जानकारी देखने और प्रबंधन के लिए बनाए गए हैं, लेकिन अब इनके कथित दुरुपयोग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित चालकों का कहना है कि अचानक गाड़ी बंद होने से सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है और पीछे से आ रहे वाहनों से दुर्घटना का खतरा भी रहता है। कई चालक अब लंबी दूरी की बुकिंग लेने से भी बच रहे हैं। उनका कहना है कि इससे रोज़गार प्रभावित हो रहा है और हर समय डर बना रहता है कि पता नहीं कब गाड़ी बीच रास्ते में बंद हो जाए।
कोयलांचल लाइव के लिए धनबाद से दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
लायंस क्लब बाघमारा का पदस्थापना समारोह, नई कमेटी ने ली शपथ
#
आत्महत्या रोकथाम के लिए जागरूकता, करुणा और सामूहिक प्रयास जरूरी - प्रो. यशवंत कुमार
#
मुंगेर में राहत की नाव बनी आफत! , बाढ़ के पानी में अचानक डूबी नाव ,बाल-बाल बचे 6 लोग
#
शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! ब्लैकबोर्ड के बदले बंद दरवाजे पर पढ़ाते दिखे शिक्षक
#
बाल विवाह पर प्रहार, जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक दल को हरी झंडी दिखा डीसी ने किया रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन पड़ा महंगा ओकरी थानाध्यक्ष सुमन कुमार निलंबित, राहुल कुमार को मिली कमान
#
मोबाइल ऐप से कंट्रोल हो रहे ई-रिक्शे, चालकों में डर और नाराजगी
#
हुल दिवस पर धनबाद में वीर सिद्धू-कान्हू को नमन, विधायक राज सिन्हा ने किया माल्यार्पण
#
कुलाधिपति के आदेश के बावजूद महिला कॉलेज में नामांकन शुल्क वसूली का आरोप, छात्राओं में बढ़ा आक्रोश
#
छह दिन से लापता युवक का शव कुएं से बरामद, इलाके में सनसनी