Date: 10/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 मुंगेर में राहत की नाव बनी आफत! , बाढ़ के पानी में अचानक डूबी नाव ,बाल-बाल बचे 6 लोग

9/10/2026 11:43:07 AM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर : मुंगेर में बाढ़ राहत सामग्री पहुंचाने के दौरान बड़ा हादसा टल गया। धरहरा प्रखंड के हेमजापुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने जा रही एक समाजसेवी संस्था की नाव अचानक बाढ़ के पानी में डूब गई। बताया जा रहा है कि संस्था की टीम सुमन रजा के नेतृत्व में राहत सामग्री लेकर एक टोले से दूसरे टोले की ओर जा रही थी। नाव पर करीब पांच से छह लोग सवार थे। नाव जैसे ही किनारे से कुछ दूरी आगे बढ़ी अचानक डगमगाने लगी और देखते ही देखते पानी में डूब गई। नाव सवार लोगों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात रही कि नाव किनारे से महज कुछ ही दूरी पर थी। सभी लोग किसी तरह पानी से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। राहत सामग्री पहुंचाने के दौरान हुई इस घटना ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव से आवागमन के जोखिम को भी उजागर कर दिया है।
 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट