Date: 06/07/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 कॉलेज में हुई लक्ष्य मिश्रा की मौत के बाद पिता ने लगाया रैगिंग का आरोप, राष्ट्पति और प्रधानमंत्री को लिखा पत्र 
 

7/4/2026 1:14:03 PM IST

38
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: बेटे लक्ष्य मिश्रा के न्याय की मांग को लेकर पीड़ित पीता ने देश के राष्ट्पति, प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश, झारखण्ड के मुख्यमंत्री, मानव अधिकार आयोग समेत कई लोगो को लिखा पत्र। पीड़ित पीता अंजनी मिश्रा ने कहा की मेरा 21 वर्षीय बेटा लक्ष्य कुमार मिश्रा सेकेंड ईयर मणीपाल इंजिनियर कॉलेज बैंगलोर का छात्र था,लेकिन मेरे पुत्र का 7 अप्रैल को मणिपाल कॉलेज में मौत हो गई, स्कूल के प्रबंधक ने कहा कि खिड़की से कूद कर आत्महत्या किया है, लेकिन मेरा मानना हैं की छात्रों के द्वारा प्रताड़ित और रैगिंग कर हत्या किया गया हैं, मणिपाल कॉलेज पूरे मामले को छुपा रही है दबाना चाह रही हैं, 2 महीने से ज्यादा होने के बाद भी अभी तक मेरे बेटे का पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं मुझे मिला और ना पुलिस और मणिपाल कॉलेज मुझे मदद कर रही है, इसलिए पूरे मामले को लेकर हमने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, मानव अधिकार आयोग, झारखण्ड के मुख्यमंत्री, राज्यपाल आदि को पत्र लिखकर मेरे बेटे के न्याय की मांग हम कर रहे हैं।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट