Date: 06/07/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, दोनों के परिजनों ने बैंड-बाजा-बारात के बिना करवाई शादी 
 

7/5/2026 3:36:41 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर जिले के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के लगमा गांव में एक प्रेमी युगल की शादी ग्रामीणों और दोनों परिवारों की सहमति से मंदिर में कराई गई। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले करीब दो वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए गांव बुलाया था, तभी ग्रामीणों ने दोनों को देख लिया। इसके बाद दोनों परिवारों को बुलाकर बातचीत की गई और आखिरकार गांव वालों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई। लगमा गांव निवासी प्रदीप मांझी के बेटे रवि कुमार और टेटिया निवासी अमरजीत मांझी की बेटी करिश्मा कुमारी पिछले करीब दो साल से प्रेम संबंध में थे। बताया जाता है कि रवि ने करिश्मा को मिलने के लिए गांव बुलाया था। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर दोनों पर पड़ गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद दोनों परिवारों को बुलाया गया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद गांव के लोगों और परिजनों की मौजूदगी में लगमा गांव स्थित मंदिर में दोनों की विधि-विधान से शादी कराई गई। शादी के बाद रवि अपनी पत्नी करिश्मा को लेकर घर पहुंच गया। गांव में इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे दिन होती रही। फिलहाल प्रेमी युगल की शादी के बाद दोनों परिवार भी खुश नजर आए और ग्रामीणों ने भी इसे सामाजिक सहमति से लिया गया फैसला बताया।
 
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट