Date: 06/07/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

इंडो डेनिश टूल रूम में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, प्लेसमेंट इंचार्ज की वापसी की मांग 
 

4/13/2026 11:56:48 AM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : सरायकेला  के आदित्यपुर स्थित इंडो डेनिश टूल रूम में सोमवार को सभी विभागों के विद्यार्थियों ने उग्र प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने संस्थान के मुख्य प्रवेश द्वार पर कब्जा जमाए रखा। विद्यार्थियों को संस्थान के अंदर आने-जाने की अनुमति दी गई, लेकिन किसी भी फैकल्टी सदस्य को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना है कि संस्थान के प्लेसमेंट फैकल्टी इंचार्ज सुमित सिंह कोहली का अचानक तबादला कर दिया गया है। छात्रों के अनुसार, कोहली के नेतृत्व में प्लेसमेंट गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित हो रही थीं और कई विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हुए थे। ऐसे में उनका तबादला छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।छात्रों ने मांग की है कि प्लेसमेंट इंचार्ज का तबादला तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और सुमित सिंह कोहली को पुनः उसी पद पर पदस्थापित किया जाए। छात्रों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।खबर लिखे जाने तक संस्थान परिसर में छात्रों का प्रदर्शन जारी था 
 
 
कोलयांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट