Date: 06/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक राज सिन्हा ने की बैठक, SIR अभियान पर भी बनी रणनीति
7/5/2026 3:58:13 PM IST
32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद: झारखंड विधानसभा के सचेतक एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज जगजीवन नगर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर 6 जुलाई को गांधी चौक (सिटी सेंटर) और सिंदरी में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों, जनसंपर्क अभियान, अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा विधानसभा स्तर पर चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक राज सिन्हा ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को सफल और गरिमामय बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक महान शिक्षाविद् और राष्ट्रवादी चिंतक ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने राष्ट्रहित, राष्ट्रीय एकता, आत्मनिर्भरता और सुशासन को सदैव सर्वोपरि रखा। राज सिन्हा ने कहा कि धनबाद और सिंदरी का डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से विशेष ऐतिहासिक संबंध रहा है। उन्होंने बताया कि उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान डॉ. मुखर्जी ने सिंदरी उर्वरक कारखाने की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की थी, जिसने इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि डॉ. मुखर्जी के 'राष्ट्र प्रथम', आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्रीय एकता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाए तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर विकसित भारत के निर्माण में सभी अपनी भूमिका निभाएं। विधायक ने जानकारी दी कि 6 जुलाई को सिंदरी में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री सुकांता मजूमदार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में धनबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी आठ मंडलों से हजारों कार्यकर्ताओं और आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेगी कार्यवाही
#
राजस्थान-गुजरात को पीएम मोदी की विकास सौगात, करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
#
कड़ी सुरक्षा के बीच गया पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नए आपराधिक कानून पर करेंगे अहम बैठक
#
रेल प्रबंधक तरुण हुरिया के साथ सांसद विद्युत बरण महतो की अहम बैठक, यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं पर हुई चर्चा
#
पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ ने कहा की आज की बंदी ऐतिहासिक रहा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रेलवे ट्रक पर युवती ने दी जान, मचा हड़कंप
#
भारत में बदलता स्वास्थ्य ट्रेंड : मोटापा बढ़ा, कुपोषण में आई कमी
#
जमशेदपुर के पास रेलवे ट्रेक से मिला शव
#
इंडो डेनिश टूल रूम में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, प्लेसमेंट इंचार्ज की वापसी की मांग
#
सड़क हादसे में सीएसपी संचालक की मौत, एक घायल