Date: 10/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भारत माता के जयकारों से गूंजा जमशेदपुर, BJP की विशाल तिरंगा यात्रा
 

8/9/2026 11:54:45 AM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) से शुरू होकर जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय गोलचक्कर तक पहुंची। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग तिरंगा लेकर शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया। यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, मीरा मुंडा समेत कई गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी और समाजसेवी शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देना और लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केशरी की रिपोर्ट