Date: 06/07/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

संजय टांडी गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा; गोली, हथियार और बाइक बरामद

7/5/2026 5:33:45 PM IST

28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : कदमा थाना अंतर्गत रामजन्मनगर में बीती 2 जुलाई की रात हुए फायरिंग मामले का पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर सफल खुलासा कर दिया है प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि पुलिस ने इस घटना में शामिल दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी सगे भाई हैं, जिनके नाम कृष्णा सोना (20 वर्ष) और अनिल सोना (24 वर्ष) हैं. दोनों रामजन्मनगर के काली मंदिर रोड के रहने वाले हैं. इनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, खोखा और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। मामले का विवरण देते हुए सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 2 जुलाई की रात करीब 11 बजे रामजन्मनगर स्थित बजरंग बली मंदिर के पास संजय टांडी को उसके घर के पास ही रहने वाले इन दोनों भाइयों ने घेर लिया था. इसके बाद पुरानी रंजिश और आपसी मकान संबंधी विवाद को लेकर संजय टांडी के मुंह में गोली मार दी गई और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. घायल संजय को परिजनों और पुलिस की मदद से तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. घटना को लेकर कदमा थाना में मामला दर्ज कि गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी ललित मीणा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था. सिटी एसपी ने बताया कि गठित छापेमारी दल ने पेशेवर तरीके से काम करते हुए मानवीय सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर विभिन्न संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की. इसी क्रम में पुलिस टीम ने दोनों नामजद अभियुक्तों को सफलतापूर्वक धर दबोचा. पकड़े गए दोनों अपराधियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का एक देशी कट्टा, 08 MM का एक जिंदा गोली, एक खोखा, दो मोबाइल फोन और भागने में इस्तेमाल की गई काले-नीले रंग की यामाहा R-15 टरसाइकिल विधिवत जब्त कर ली है.
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट