Date: 18/07/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
7 घंटे के रेस्क्यू के बाद बचा पीयूष, डीएम ने NDRF-SDRF टीम को किया सम्मानित
7/18/2026 12:16:44 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया में 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरे तीन वर्षीय पीयूष कुमार को सुरक्षित बाहर निकालने वाली एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। इस दौरान डीएम शशांक शुभंकर ने साफ कहा कि बोरवेल खुला छोड़ने के मामले में जिम्मेदार एजेंसी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही जिले के सभी खुले बोरवेल को तत्काल बंद कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। गया समाहरणालय में आयोजित सम्मान समारोह में डीएम शशांक शुभंकर ने सफल रेस्क्यू अभियान में शामिल एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीडीओ, सीओ और अन्य अधिकारियों को सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि तीन वर्षीय पीयूष को सुरक्षित बचाने में एनडीआरएफ की अहम भूमिका रही, जबकि एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने भी अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। डीएम ने बताया कि जिले में मौजूद सभी खुले और अनुपयोगी बोरवेल को तत्काल बंद कराने के निर्देश पीएचईडी विभाग को दिए गए हैं। सभी संबंधित अभियंताओं से प्रमाणपत्र भी मांगा गया है कि उनके क्षेत्र के खुले बोरवेल सुरक्षित रूप से बंद कर दिए गए हैं। जिस बोरवेल में बच्चा गिरा था, उससे जुड़े अधिकारियों और कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, बोरवेल खुला छोड़ने वाली एजेंसी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश भी जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि गुरुवार शाम गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के रंगूनगर गांव में तीन वर्षीय पीयूष कुमार खेलते समय करीब 30 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। करीब सात घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया, जिसके बाद पूरे जिले में राहत की लहर दौड़ गई। इस घटना के बाद जिला प्रशासन अब जिले के सभी खुले बोरवेल की जांच कर उन्हें सुरक्षित बंद कराने की कार्रवाई में जुट गया है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गुप्त नवरात्र में विपदतारिणी मां काली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
#
पोटका में मलेरिया पर बड़ा अभियान, 20 गांवों में लगे जांच शिविर
#
17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की
#
भारत ने रचा इतिहास, पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' सफलतापूर्वक लॉन्च
#
अनशन के 21वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, जंतर-मंतर का धरना स्थल खाली कराया गया
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
विश्व मलेरिया दिवस पर सदर अस्पताल ने बचाव के लिए लोगो को किया जागरूकता
#
5 राज्यों की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव का आया परिणाम, NDA ने लहराया परचम, कांग्रेस को मिली 2 सीट
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर
#
चलती ट्रेन से गिरकर हुई यात्री की दर्दनाक मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
#
केंद्र सरकार के खिलाफ उतरा किन्नर समुदाय, प्रस्तावित बिल वापस लेने की उठाई मांग