Date: 01/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
करोड़ो के बैंक स्कैम में IAS पंकज अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद भाई का आया बयान, कहा- दुश्मनी के तहत...
6/24/2026 1:10:25 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: हरियाणा के बहुचर्चित 661 करोड़ रुपये के IDFC फर्स्ट और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक स्कैम मामले में CBI की कार्रवाई के बाद अब धनबाद से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। CBI ने इस मामले में हरियाणा के सीनियर IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। पंकज अग्रवाल की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही धनबाद के महुदा बाजार स्थित मारवाड़ी कॉलोनी में रहने वाले उनके बड़े भाई नंदकिशोर अग्रवाल ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई को किसी साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। नंदकिशोर अग्रवाल ने कहा कि परिवार को पूरा विश्वास है कि पंकज अग्रवाल ऐसा कोई काम नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि वे पांच भाई हैं और पंकज अग्रवाल सभी भाइयों में सबसे छोटे हैं। नंदकिशोर अग्रवाल और एक अन्य भाई धनबाद में रहकर पेट्रोल पंप का व्यवसाय करते हैं, जबकि दो भाई सूरत और जयपुर में रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनका छोटा भाई पंकज अग्रवाल हमेशा ईमानदारी से काम करता रहा है और आज तक कभी किसी गलत काम में शामिल नहीं रहा। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि काम की व्यस्तता के कारण पिछले कुछ वर्षों में पंकज अग्रवाल से बातचीत कम होती रही और दो-चार साल में कभी-कभार ही उनका धनबाद आना हुआ।बता दें कि CBI ने हरियाणा के 661 करोड़ रुपये के कथित IDFC फर्स्ट और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक स्कैम मामले में सीनियर IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। CBI की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी गई। हालांकि, गिरफ्तारी की जगह को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पंकज अग्रवाल वर्तमान में आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट में प्रधान सचिव के पद पर हैं। CBI ने मंगलवार सुबह उन्हें पंचकूला कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें दो दिन की रिमांड पर भेज दिया है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
PM के सलाहकार तरुण कपूर ने मूनीडीह CBM परियोजना का किया निरीक्षण, गैस बिक्री को लेकर किया बड़ा ऐलान!
#
सोन नदी जल बंटवारे को लेकर बिहार और झारखंड के बीच हुआ एमओयू ,झारखंड को 2.00 एमएएफ मिलेगा पानी मिलेगा ।
#
दशकों से बदहाल सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा सड़क पर धान की रोपनी कर ग्रामीणों ने जताया विरोध
#
लकड़का 6 नंबर चाणक के पास जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में गिरा मवेशी,सुरक्षा को लेकर लोगों में नाराजगी.
#
सांसद -विधायक से ग्रामीणों का गुहार नहीं आया काम, पुल नहीं तो नदी पार करना गामीणो की बनी मजबूरी, गुडराघाटी में ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रेमी युगल ने शिव मंदिर में रचाई शादी, बस्ती वालों की मौजूदगी में बने हमसफर
#
7 घंटे के रेस्क्यू के बाद बचा पीयूष, डीएम ने NDRF-SDRF टीम को किया सम्मानित
#
संजय टांडी गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा; गोली, हथियार और बाइक बरामद
#
सड़क काटने के विरोध में भौंरा बाजार बंद, ग्रामीणों ने परियोजनाओं का काम कराया ठप; सड़क की मांग पर अड़े लोग
#
एच-1बी पर ट्रंप कैंप की नई चोट: अगर तीन साल का ब्रेक लगा, तो भारत के आईटी सपने, डॉलर और दिमाग—तीनों पर पड़ेगा असर