Date: 06/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
2.91 करोड़ की साइबर ठगी से जुड़े 47 सिम कार्ड बरामद, गया पुलिस ने पीओएस एजेंट को दबोचा
7/6/2026 5:36:07 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले की साइबर थाना पुलिस और साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, बिहार पटना की संयुक्त टीम ने करीब 2.91 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए एक पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) एजेंट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित के पास से 47 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि इन सिम कार्डों के जरिए देश के विभिन्न राज्यों में निवेश (इन्वेस्टमेंट) के नाम पर साइबर ठगी की गई थी। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने डोभी थाना क्षेत्र के अमारूत गांव में छापेमारी कर आरोपित गौतम कुमार को गिरफ्तार किया है, पुलिस अब उससे पूछताछ कर साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क और उसके अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, बिहार, पटना की ओर से साइबर थाना गया को सूचना मिली थी। एनसीआरपी (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) पर दर्ज इन्वेस्टमेंट स्कैम की शिकायतों के विश्लेषण में पता चला कि देश के विभिन्न राज्यों से दर्ज 22 साइबर शिकायतों में कुल 2 करोड़ 91 लाख 18 हजार 286 रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इन सभी मामलों में इस्तेमाल किए गए 11 संदिग्ध मोबाइल नंबर एक ही पीओएस एजेंट के माध्यम से जारी किए गए थे। तकनीकी जांच में इनका संबंध गया जिले से जुड़ा मिला। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 47 सिम कार्ड बरामद किए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इन सिम कार्डों का इस्तेमाल साइबर ठगी करने वाले गिरोहों को उपलब्ध कराने में किया जाता था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक कितने सिम कार्ड जारी किए गए और उनका उपयोग किन-किन राज्यों में साइबर अपराध के लिए किया गया। पुलिस ने अपील किया है की निवेश, शेयर ट्रेडिंग, मुनाफे का झांसा या किसी भी प्रकार के ऑनलाइन लालच में आकर अपनी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डकैती की साजिश और अवैध हथियार बरामदगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
#
जालान फैक्ट्री हादसे में घायल कर्मी की मौत, मुआवजा और नौकरी की मांग पर गेट जाम
#
हथियारों के साथ युवक का कथित VIDEO वायरल, पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
#
हाईकोर्ट के आदेश से मिहिजाम की 20 दुकानों का आवंटन टला, जिला परिषद ने डाक प्रक्रिया की स्थगित
#
दो बिल्डिंगों के बीच फंसा संदिग्ध, घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने दबोचा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घर का हिस्सा मांगने पर भाइ ने की भाई और उसकी पत्नी की पिटाई, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
#
आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका यूनियन का चुनाव हुआ सम्पन ,मंजू कुमारी बनीं अध्यक्ष,प्रखंड मंत्री की जिम्मेदारी मिली मधु कुमारी को
#
सड़क हादसे में सीएसपी संचालक की मौत, एक घायल
#
बिहार में महा जंगल राज हो गया स्थापित - आनंद शंकर पूर्व विधायक
#
झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत बना केरूवाडूंगरी