Date: 15/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हाईकोर्ट के आदेश से मिहिजाम की 20 दुकानों का आवंटन टला, जिला परिषद ने डाक प्रक्रिया की स्थगित
7/6/2026 1:43:41 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: मिहिजाम पानी टंकी के बगल में जिला परिषद द्वारा निर्मित 20 नवनिर्मित दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लग गई है। माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड के आदेश के आलोक में जिला परिषद ने सोमवार को प्रस्तावित डाक (नीलामी) प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया। उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद असीम किस्पोट्टा द्वारा जारी आम सूचना के अनुसार, इन दुकानों के आवंटन के लिए 6 जुलाई 2026 को अपराह्न 3 बजे डाक की प्रक्रिया निर्धारित थी, जिसे न्यायालय के निर्देश के बाद अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में संबंधित आवेदकों, जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नाजिर तथा पंचायती राज विभाग को भी सूचना भेज दी गई है। जानकारी के अनुसार, जिला परिषद ने 15 जून 2024 को इन दुकानों के आवंटन के लिए पहला विज्ञापन जारी किया था। इस पर 21 आवेदकों ने निर्धारित शुल्क के ड्राफ्ट एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा किए थे। दुकानों का निर्माण पूरा होने के बाद जिला परिषद ने दोबारा विज्ञापन जारी कर डाक (नीलामी) के माध्यम से दुकान आवंटन का निर्णय लिया और नए सिरे से आवेदन आमंत्रित किए। इस बार 110 लोगों ने आवेदन किया। पहले विज्ञापन के आधार पर आवेदन करने वाले 21 आवेदकों ने दोबारा आवेदन और डाक प्रक्रिया का विरोध करते हुए इसे अनुचित बताया। उन्होंने मामले को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने फिलहाल डाक के माध्यम से दुकान आवंटन की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला परिषद ने निर्धारित डाक प्रक्रिया स्थगित कर दी है। अब दुकानों के आवंटन को लेकर आगे की कार्रवाई न्यायालय के आगामी निर्देशों के अनुसार की जाएगी।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनसार थाना के बगल फर्नीचर दुकान में चोरी, छत तोड़कर घुसे चोर, नकदी समेत लाखों का सामान ले गए....
#
धनसार थाना के बगल फर्नीचर दुकान में चोरी, छत तोड़कर घुसे चोर, नकदी समेत लाखों का सामान ले गए....
#
सिर कटी युवती की हत्या का हुआ खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची साजिश,चार गिरफ्तार............
#
दुबई भागने से पहले पकड़ा गया प्रिंस खान का भाई बंटी , फर्जी पासपोर्ट और वीजा बरामद, भाई का खोला राज !
#
राजधानी एक्सप्रेस में आरपीएफ ने एक युवती को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
JPSC बहाली विवाद पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा बयान, बोले- छात्रों की मांग पर सरकार ने की कार्रवाई
#
हाईकोर्ट के आदेश से मिहिजाम की 20 दुकानों का आवंटन टला, जिला परिषद ने डाक प्रक्रिया की स्थगित
#
Air India का बड़ा फैसला, सभी पायलटों की होगी अनिवार्य सब्सटेंस स्क्रीनिंग
#
मिड डे मील बनाते समय स्कूल में गैस सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
#
ब्रेन मलेरिया से मौत के मामले में पोटका सीएससी प्रभारी डॉ. रजनी कुमार महाकुड़ निलंबित