Date: 26/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हाइवा और ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, दो चालक जिंदा जले
7/7/2026 12:05:31 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Saraikela
: खरसावां जिले के राजनगर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहाँ राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-220 पर रोला-खैरबनी मोड़ के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। हाइवा और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि दोनों चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद पीछे से आ रहे दो अन्य ट्रेलर भी अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए और सड़क किनारे खेत में पलट गए, जिससे उनके चालक घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। पुलिस ने दोनों मृत चालकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एक बार फिर एनएच-220 को फोरलेन बनाने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के लगातार बढ़ते दबाव और संकरी सड़क के कारण इस मार्ग पर आए दिन गंभीर हादसे हो रहे हैं। फिलहाल पूरे इलाके में इस दुर्घटना को लेकर शोक और दहशत का माहौल है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
#
जमीन की जंग में मचा बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट; 10 घायल, दो की हालत गंभीर
#
हल्दीपोखर में Jio नेटवर्क की बदहाल सेवा से उपभोक्ता परेशान, मुखिया ने दी आंदोलन की चेतावनी
#
वाहन चोरी के संगठित गिरोह का खुलासा, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार; 17 चोरी की बाइक बरामद
#
गेट पर रोक-टोक को लेकर विवाद, गार्ड और तीमारदार में हाथापाई; अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आदित्यपुर की ग्लोरिया इंजीनियरिंग में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 5 मजदूर झुलसे
#
शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के मुआवजे पर विवाद, परिजनों ने सरकारी लाभों के बंटवारे पर उठाए सवाल
#
हाइवा और ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, दो चालक जिंदा जले
#
खोरठा गीत-संगीत और साहित्य में योगदान के लिए विनय तिवारी सम्मानित, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मान
#
धनबाद मेयर संजीव सिंह ने मनवाता का मिशाल पेस की ,सड़क हादसे में घायलों को अपने गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल