Date: 30/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आदित्यपुर की ग्लोरिया इंजीनियरिंग में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 5 मजदूर झुलसे
7/30/2026 4:36:35 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर :
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2, प्लॉट संख्या B-33 स्थित ग्लोरिया इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे काम के दौरान अचानक एक गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। इस हादसे में ड्यूटी पर तैनात पांच मजदूर झुलस गए, जिनमें से एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, गंभीर रूप से झुलसे श्रमिक की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जबकि अन्य चार मजदूरों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम कंपनी परिसर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस गैस सिलेंडर विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी हुई है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कंपनी प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सावन के पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 'बोल बम' से गूंजा कांवड़िया पथ
#
शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में होगा धनबाद का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह, 9 से 13 अगस्त तक होगी परेड रिहर्सल
#
किताबें छोड़ सड़क पर उतरे छात्र, स्कूल की बदहाली पर फूटा गुस्सा
#
धनबाद में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण पूरा, 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
#
गया में भगवान भोले के भक्त ने बनाई 30 फीट लंबी और डेढ क्विंटल वजनी कांवर, 30 बार डाक बम के रूप में जा चुके हैं देवघर, इस बार जाएंगे बैजू धाम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की पदयात्रा, सांसद ढुल्लू महतो शामिल
#
शिक्षा के जरिये नई पीढ़ी के बच्चो नेअपने गांव पर लगे बदनामी के कलंक को मिटाया ,एसपी ने इन्हे किया सम्मानित
#
महिला से चेन छिनतई मामले का पुलिस ने किया खुलासा ,दुकानदार सहित दो किया गिरफ्तार ,सामान बरामद
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
#
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, फर्जी DRM कर्मचारी बन लाखों रुपये ऐंठने वाला गिरफ्तार