Date: 09/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45,600 पैकेट नकली सिगरेट जब्त, दो गिरफ्तार
7/8/2026 3:49:55 PM IST
31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
जमशेदपुर के मानगो थाना पुलिस ने नकली सिगरेट के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने करीब 39 लाख रुपये मूल्य की डुप्लीकेट सिगरेट बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक स्कूटी भी जब्त की गई है, जबकि पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सिटी एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि स्कूटी के जरिए नकली सिगरेट की सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर मानगो थाना पुलिस ने जवाहर नगर क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जहां से 500 पैकेट डुप्लीकेट सिगरेट बरामद हुई।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि सिगरेट का स्टॉक कपाली के इस्लाम नगर स्थित एक गोदाम में रखा गया है। इसके बाद पुलिस ने गोदाम पर छापेमारी की, जहां 19 प्लास्टिक की बोरियों में रखे 45,600 पैकेट डुप्लीकेट सिगरेट बरामद किए गए। बरामद सिगरेट की अनुमानित बाजार कीमत करीब 39 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेद अंसारी और एख्तेराम शमीम के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली है। वहीं, गोदाम के मालिक सहित फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि नकली सिगरेट की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डीडी बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपी गिरफ्तार,एसएसपी ने कहा ...
#
चापापुर आउटसोर्सिंग में डोजर हादसा, कर्मी की मौत
#
चेन स्नैचर गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चेन और चोरी की गयी बाइक बरामद
#
हिमांशु हत्याकांड : मामले के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने किया सरेंडर
#
लंबित मांगों को लेकर पंचायत सचिवों का प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर में चोरों ने घर को बनाया निशाना, 10 लाख की संपत्ति ले उड़े
#
ईरान ने ट्रंप को दी खुली चुनौती; शांति प्रस्ताव ठुकराने पर फूटा गुस्सा,'दुश्मन को आ सकता है हार्ट अटैक'
#
बिहिया में स्व-प्रगणन अभियान तेज, प्रगणक घर-घर कर रहे जागरूक
#
सोन नदी में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, पुलिस ने किया शव बरामद
#
भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी हुई मजबूत! अपाचे हेलीकॉप्टर और M777 तोपों के लिए बड़े रक्षा पैकेज को मंजूरी