Date: 09/07/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

डीडी बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपी गिरफ्तार,एसएसपी ने कहा ...

7/8/2026 7:02:29 PM IST

51
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :जमशेदपुर...डीडी बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी जमशेदपुर एसएसपी डॉ.एहतेशाम वकारिब ने प्रेस वार्ता कर मिडिया को दी।  उन्होंने बताया की बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर 27 जून की रात करणी सेना के अध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने आज  बार मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह को गिरफ्तार किया, जेल भेजने से पहले पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर नीरज सिंह को पत्रकारों के सामने पेश किया गया। उनके साथ इस मामले में दो अन्य आरोपियों को भी जेल भेजा गया है।....इससे पहले पुलिस अपनी जीप में नीरज सिंह को एमजीएम अस्पताल ले गई। यहां नीरज सिंह का मेडिकल चेकअप कराया गया। इस मामले में पुलिस ने नीरज सिंह के साथ ओडिशा के मयूरभंज जिले के बहलदा थाना क्षेत्र के सिजुकोला गांव के रहने वाले सुदर्शन मंडल उर्फ लालटू और इसी थाना क्षेत्र के दालसोरा के रहने वाले राजेश मंडल को भी जेल भेजा है। इनके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया है।एसएसपी ने यह भी बताया की  इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए गठित एसआईटी ने तकनिकी  साक्ष्य का सहारा लिया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मुखबिरों को लगाया गया। गहन छानबीन करने के बाद लगातार छापामारी अभियान चलाकर डीडी बार के मालिक नीरज सिंह को राजस्थान के सीकर जिले के खाटू श्याम मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर उसे जमशेदपुर लाया गया। इस मामले में पुलिस ने तफ्तीश की तो पता चला कि ओडिशा के रहने वाले आरोपी सुदर्शन मंडल उर्फ लालटू और राजेश मंडल का भी इस हत्याकांड में हाथ है। इसके बाद इन लोगों को ओडिशा के रायरंगपुर से गिरफ्तार किया गया।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट