Date: 09/07/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चापापुर आउटसोर्सिंग में डोजर हादसा, कर्मी की मौत  

7/8/2026 3:49:55 PM IST

27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : ईसीएल के मुगमा क्षेत्र अंतर्गत निरसा थाना क्षेत्र में स्थित चापापुर आउटसोर्सिंग में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत एक कर्मी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था, तभी साइड पर चल रहे डोजर की चपेट में आ गया। हादसे में कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सोनावाद निवासी दिलदार खाना  के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि काम कर रहा डोजर अचानक अनियंत्रित हो गया और पहले दिलदार खाना की बाइक को क्षतिग्रस्त किया, फिर उसके शरीर के ऊपर चढ़ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही परिजन और आसपास के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। आक्रोशित लोगों ने कंपनी की कोयला ट्रांसपोर्टिंग और उत्पादन को ठप कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। स्थिति बिगड़ती देख कंपनी प्रबंधन ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया।  फिलहाल कंपनी प्रबंधन मृतक के परिजनों के साथ मुआवजे और नियोजन को लेकर वार्ता में जुटी हुई है।     
 
कोयलांचल लाइव डेस्क