Date: 12/07/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ वार्ड पार्षदों ने खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
7/11/2026 1:14:05 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :
नगर परिषद जहानाबाद में अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। नगर परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित इस धरने की अध्यक्षता पार्षद संघ के अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने की। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में वार्ड पार्षद मौजूद रहे। धरने को संबोधित करते हुए संजय कुमार यादव ने कहा कि उनकी मांगें पूरी तरह जनहित से जुड़ी और स्पष्ट हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लेता है, तो यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा और आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और इसका मुख्य कारण कार्यपालक पदाधिकारी का कार्यशैली है। उनके अनुसार नगर परिषद की कई योजनाएं वर्षों से लंबित हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरने पर बैठे पार्षदों ने आरोप लगाया कि जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी हो रही है। उन्होंने नगर परिषद में वित्तीय अनियमितताओं और योजनाओं में कथित घोटालों की भी जांच कराने की मांग की। वार्ड पार्षदों का कहना है कि जनता ने उन्हें विकास कार्य कराने के लिए चुना है, लेकिन उन्हें अपने वार्डों में काम करने का अवसर नहीं दिया जा रहा है। इससे जनता के बीच जनप्रतिनिधियों की छवि प्रभावित हो रही है और लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। पार्षदों ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनिश्चितकालीन धरना है, जो उनकी मांगों के पूरा होने तक जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से नगर परिषद की कार्यप्रणाली में सुधार, लंबित विकास योजनाओं को गति देने तथा जनता से जुड़े कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने की मांग की। हालांकि, कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह या जिला प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
छाताबाद भू धसान स्थल पहुँचे मेयर संजीव सिंह, प्रभावित परिवारों से की बात
#
जमशेदपुर में 19 वर्षीय युवक ने फंदे से दी जान, इलाके में सनसनी
#
ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी, लाखों के चांदी के आभूषण पर चोरों ने किया हाथ साफ
#
पूर्व मंत्री दुलाल भुईया का तीखा हमला, कहा विधायक को आम जनता से क़ोई मतलब नहीं
#
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन शुरू, 25 सूत्री मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आशा भोसले का निधन देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के संगीत प्रेमियो के लिए अत्यंत दुखद खबर है - राज सिन्हा
#
ग्रामीण एसपी ने किया कतरास थाने का औचक निरीक्षण
#
गांजा की तस्करी में पुलिस की छापेमारी भरी मात्रा में अवैध गांजा जब्त , दो हिरासत और लोगो की तलाशी ...
#
मांझी-मुसहर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी जी ने किया सम्मानित
#
युवती की हुई संदिग्ध मौत, प्रेम-प्रसंग की चर्चा के बीच पुलिस जांच में जुटी