Date: 20/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गंगा स्नान के दौरान हुआ हादसा,तेज धारा में डूब गईं 5 किशोरियां,4 सगी बहनें शामिल 

6/24/2026 1:42:44 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र स्थित बकचपरा गंगा घाट पर सुबह उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब पांच किशोरियां घर में पूजा को ले गंगा स्नान करने और गंगाजल भरने घाट पहुंचीं। स्नान के दौरान सभी किशोरियां गंगा की तेज धारा और गहरे पानी की चपेट में आ गईं और देखते ही देखते डूबने लगीं। डूबने वाली किशोरियों में बकचपरा निवासी क्रांति पासवान की चार पुत्रियां जिनमे संगीता कुमारी, बिनीता कुमारी, संध्या कुमारी और सोनम कुमारी शामिल हैं। वहीं पड़ोसी चमन लाल पासवान की पुत्री हिना कुमारी भी हादसे का शिकार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल वासुदेवपुर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। मौके पर एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद संगीता कुमारी को गंगा से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं बाकी चार किशोरियों की तलाश के लिए गंगा में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम नाव और गोताखोरों की मदद से गंगा के अलग-अलग हिस्सों में खोजबीन कर रही है। प्रशासन का कहना है कि राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही परिवार की चार बेटियों के गंगा में डूबने की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। घाट पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। एसडीआरएफ की टीम लगातार लापता किशोरियों की तलाश में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मुंगेर के बकचपरा गंगा घाट पर हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। प्रशासन की टीम लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है, जबकि परिजन अब भी अपनों के मिलने की आस लगाए घाट किनारे टकटकी लगाए बैठे हैं।
 
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# गया जंक्शन पर 23.396 किलो पॉपी हस्क बरामद मादक पदार्थ,दो तस्कर गिरफ्तार, रेल पुलिस की बड़ी करवाई .....
# हथियार के बल पर मीट दुकान में लूट, 17 खस्सी चोरी कर ले गए बदमाश, वारदात CCTV में कैद, जाँच में जुटी पुलिस....
# झारखंड के तीस लाख के इनामी टीपीसी कमांडर बृजेश गंझू पुलिस इनकाउंटर में हुआ ढेर,मुठभेड़ में डीएसपी और हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली
#
जगदीशपुर हत्याकांड का खुलासा,अभय यादव हत्याकांड में भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार....

# कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के स्टॉक रूम में चोरी और मारपीट, सचिव ने की घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग...