Date: 01/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी, लाखों के चांदी के आभूषण पर चोरों ने किया हाथ साफ
7/11/2026 1:14:05 PM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इतना ही नहीं, पहचान छिपाने के लिए चोर दुकान का सीसीटीवी डीवीआर भी अपने साथ ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक रोड स्थित कार्मेल स्कूल के सामने की है, जहां मधु लक्खी ज्वेलर्स को चोरों ने निशाना बनाया। शनिवार सुबह जब दुकान संचालक नीलकंठ कुमार वर्मा दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली। चोर दुकान के बगल में स्थित कारपेंटर की दुकान के रास्ते दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और करीब डेढ़ से दो किलो चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया और डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने दुकान संचालक की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की इस वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मोहुलबनी मुक्तिधाम में शव जलाने को लेकर बवाल, पैसे के विवाद में मारपीट, तीन घायल, डोम राजा पर मनमानी रकम मांगने का आरोप.............
#
ट्रक चालक से पिस्तौल का भय दिखाकर अपराधियों ने की लूट,गश्ती दल ने अपराधी को दबोचा
#
साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पलास जंगल से 4 शातिर ठग गिरफ्तार
#
ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 13.12 ग्राम नशीला पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार
#
अनियंत्रित ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत; मुआवजे की मांग पर टाटा-हाता मुख्य मार्ग रहा जाम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी ! प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत ₹15,000 तक का लाभ
#
दो दिवसीय बिहार विधानसभा के सदस्यों का प्रबोधन कार्यक्रम हुआ संपन्न, विधायकों को बेहतर जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के लिए मिलकर काम करने का सभी ने दिया संदेश
#
शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे गंगा किनारे बसे लोग, प्रशासन को नहीं है मतलब?
#
प्रेमी युगल ने शिव मंदिर में रचाई शादी, बस्ती वालों की मौजूदगी में बने हमसफर
#
7 घंटे के रेस्क्यू के बाद बचा पीयूष, डीएम ने NDRF-SDRF टीम को किया सम्मानित