Date: 25/05/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे गंगा किनारे बसे लोग, प्रशासन को नहीं है मतलब?
5/24/2026 7:33:56 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर शहर में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। नगर निगम के 45 वार्डों में से 15 वार्डों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बंद है, जबकि करीब 15 अन्य वार्डों में पानी की सप्लाई सही ढंग से नहीं हो रही। ऐसे में लोग वर्षों से पानी की समस्या झेलने को मजबूर हैं। बुडको की ओर से अब शहरी जलापूर्ति योजना को फिर से सुदृढ़ करने की तैयारी शुरू की गई है। मुंबई की मार्स कंपनी को सर्वे की जिम्मेदारी दी गई है। पिछले एक महीने से कंपनी निगम क्षेत्र के वार्डों में पाइप लाइन, जलापूर्ति व्यवस्था और पानी नहीं पहुंचने के कारणों का सर्वे कर रही है। सूत्रों की मानें तो सर्वे में पुरानी पाइपलाइन व्यवस्था लगभग फेल पाई गई है। ऐसे में नई पाइपलाइन बिछाने और अतिरिक्त जलमीनार बनाने की जरूरत बताई जा रही है। वर्तमान में कस्तूरबा वाटर वर्क्स में 34 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट है, लेकिन इससे पूरे शहर को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पा रहा। नई योजना के तहत अब 70 एमएलडी क्षमता का नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की तैयारी है, जिसके लिए करीब 6 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी। महापौर कुमकुम देवी, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता और बुडको के अधिकारी जमीन की तलाश में शहर के कई इलाकों का निरीक्षण भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक उपयुक्त सरकारी जमीन नहीं मिल पाई है। गौरतलब है कि वर्ष 2007 में शुरू हुई शहरी जलापूर्ति योजना पर करोड़ों रुपये खर्च हुए थे। वहीं अमृत योजना के तहत भी करीब 198 करोड़ 76 लाख रुपये खर्च किए गए। इसके बावजूद आज भी हजारों घरों में नियमित पानी नहीं पहुंच पा रहा है। शहर में लगभग 39 हजार से अधिक कनेक्शन होने के बावजूद मुश्किल से 15 हजार घरों तक ही एक समय पानी पहुंच पा रहा है, जबकि करीब 18 हजार घर अब भी कनेक्शन से वंचित हैं।नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता के अनुसार शहरी जलापूर्ति योजना को सुदृढ़ करने के लिए मुंबई की कंपनी द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। इस माह के अंत तक रिपोर्ट मिल जाएगी। उसके आधार पर नया डीपीआर बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। अगली गर्मी तक शत-प्रतिशत घरों में पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। फिलहाल सवाल यही है कि वर्षों से अधूरी योजनाओं और फेल पाइपलाइन के बीच आखिर मुंगेरवासियों को शुद्ध पेयजल कब तक मिल पाएगा।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पानी संकट पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने मैथन रोड किया जाम
#
पुलिस और एसटीएफ ने की बड़ी कार्रवाई,अवैध हथियार कारोबार का हुआ भंडाफोड़
#
मरीजों को आधुनिक पैथोलॉजी जांच की मिलेगी सुविधा
#
आउटसोर्सिंग कंपनी पर मनमानी का आरोप, ग्रामीणों का धनसार थाना पर हंगामा
#
वैदिक मंत्रोच्चारण और महाप्रसाद से गूंजा श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पॉलिटेक्निक परीक्षा के बाद जंक्शन पर उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी
#
भारत में बढ़ी सोने की डिमांड, पहले तिमाही में पहुंची 151 टन
#
ओमेगाबॉल खेल की भारत में होगी शुरुआत, खेला के ये है नियम...
#
धनबाद में जाम से राहत की तैयारी, स्टील गेट पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान
#
महिलाओ के लिए खुशखबरी
,महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती की
बढ़ाई
गई तारीख