Date: 20/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

CBI की बड़ी कार्रवाई: टुईलाडूंगरी से युवक हिरासत में, साइबर ठगी मामले में पूछताछ जारी

7/14/2026 11:58:31 AM IST

105
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर, टुईलाडूंगरी में मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजदीप नामक एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला साइबर ठगी से जुड़ा बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जिस मोबाइल सिम कार्ड का इस्तेमाल कथित तौर पर साइबर फ्रॉड के लिए बैंक खाता खोलने में किया गया, वह राजदीप के नाम पर पंजीकृत है। इसी आधार पर CBI की टीम युवक से पूछताछ कर रही है। हालांकि, अभी तक एजेंसी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इधर, CBI की एक टीम टुईलाडूंगरी निवासी जसबीर सिंह के घर भी पहुंची और वहां आवश्यक पूछताछ एवं जांच-पड़ताल की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जसबीर सिंह की इस मामले में क्या भूमिका है या उनसे केवल पूछताछ की गई है। फिलहाल CBI पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# गया जंक्शन पर 23.396 किलो पॉपी हस्क बरामद मादक पदार्थ,दो तस्कर गिरफ्तार, रेल पुलिस की बड़ी करवाई .....
# हथियार के बल पर मीट दुकान में लूट, 17 खस्सी चोरी कर ले गए बदमाश, वारदात CCTV में कैद, जाँच में जुटी पुलिस....
# झारखंड के तीस लाख के इनामी टीपीसी कमांडर बृजेश गंझू पुलिस इनकाउंटर में हुआ ढेर,मुठभेड़ में डीएसपी और हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली
#
जगदीशपुर हत्याकांड का खुलासा,अभय यादव हत्याकांड में भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार....

# कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के स्टॉक रूम में चोरी और मारपीट, सचिव ने की घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग...