Date: 28/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर राजीव मिश्रा के परिजनों का पलटवार, बोले- विधायक अरूप चटर्जी को बदनाम करने की साजिश
7/14/2026 11:58:31 AM IST
106
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद में विजय टॉकीज के मालिक राजीव मिश्रा आत्महत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। सांसद ढुल्लू महतो के बयान के बाद अब मृतक के परिजन मीडिया के सामने आए हैं। परिजनों ने सांसद के आरोपों को खारिज करते हुए विधायक अरूप चटर्जी का बचाव किया है। दरअसल, कुछ दिन पहले धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने आरोप लगाया था कि निरसा विधायक अरूप चटर्जी की कथित मानसिक प्रताड़ना के कारण विजय टॉकीज के मालिक राजीव मिश्रा ने आत्महत्या की थी। सांसद के इस बयान के बाद अब राजीव मिश्रा के परिवार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मृतक राजीव मिश्रा के बड़े भाई मृत्युंजय मिश्रा ने कहा कि उनके भाई की आत्महत्या से विधायक अरूप चटर्जी का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद उनके मृत भाई के मामले को लेकर राजनीति कर रहे हैं और विधायक को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मृत्युंजय मिश्रा ने कहा कि विधायक अरूप चटर्जी हमेशा उनके परिवार के साथ खड़े रहे हैं और उन्होंने कभी भी परिवार के किसी सदस्य के साथ गलत व्यवहार नहीं किया। उन्होंने बताया कि सिनेमा हॉल का सौदा परिवार ने अपनी इच्छा से किया था। वहीं, राजीव मिश्रा की मां ने भी सांसद के बयान पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सांसद का बयान देखकर उन्हें काफी दुख हुआ। विधायक अरूप चटर्जी ने कभी उनके परिवार के साथ गलत नहीं किया। फिलहाल राजीव मिश्रा आत्महत्या मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जहां सांसद ढुल्लू महतो अपने आरोपों पर कायम हैं, वहीं मृतक के परिजन विधायक अरूप चटर्जी के समर्थन में सामने आए हैं।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विश्व पर्यटन दिवस पर गुमला के पर्यटन स्थलों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान
#
226 ठेका मजदूरों को बड़ी कानूनी राहत, ट्रिब्यूनल ने ₹2.50 करोड़ भुगतान का दिया आदेश, मजदूरों के पक्ष में आया फैसला...
#
NGT के आदेश पर हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग की जांच, कोयला धूल से प्रदूषण की शिकायत सही मिली,धूल से स्कूलों के बच्चे व ग्रामीण परेशान हैं....
#
एलआईसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल में लगी भीसण आग, चार दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँची, मची अफरा तफरी .....
#
बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर और एजेंट पर ठगी का आरोप, ग्राहकों ने थाना और SSP कार्यालय में की शिकायत...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर रघुवर दास का हेमंत सोरेन को पत्र, सीबीआई जांच की मांग
#
साइबर अपराध पर धनबाद पुलिस का बड़ा प्रहार, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता अभियान
#
विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप
#
पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचे मुख्यमंत्री, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
#
भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन, जमशेदपुर में घर-घर गूंजा खुशियों का रंग