Date: 15/07/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
स्कूल से लौट रहे छात्र पर हमला, ट्यूशन टीचर पर लगा साजिश का आरोप
7/15/2026 12:25:46 PM IST
32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
बाघमारा के डिनोबली कोड़ाडीह के 11वीं कक्षा के छात्र प्रियांशु राज पर कुछ युवकों ने कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई, जब स्कूल की छुट्टी के बाद प्रियांशु स्कूल परिसर से निकलकर अपनी स्कूल बस की ओर जा रहा था। घायल छात्र का आरोप है कि हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से हमला किया। घटना के बाद घायल छात्र को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही कतरास और तोपचांची थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची तथा घायल छात्र और उसके परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी। घायल छात्र का आरोप है कि कतरास के रानीबाजार क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक से उसका पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। छात्र का कहना है कि उसी विवाद के चलते शिक्षक के इशारे पर उस पर हमला कराया गया। घायल छात्र की मां ने भी इसी तरह का आरोप लगाया है। मामले पर कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि ट्यूशन शिक्षक और छात्र के बीच विवाद की जानकारी मिली है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, हत्या या आत्महत्या में उलझी रेल पुलिस
#
छत से गिरकर जख्मी अधेड़ की मौत, परिजन ने किया हंगाम
#
बिष्टुपुर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार
#
कतरास पुलिस में विरु और जय की जोड़ी चर्चे में।
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
NEET पेपर लीक मामले पर भाजपा पर गर्म हुआ यूथ कांग्रेस ,उग्र प्रदर्शन कर पीएम और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
#
महिला आरक्षण बिल को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को भेजा पोस्टकार्ड ,कहा ...
#
जिस घर में नित्य हरि कीर्तन होता है, वहाँ कलियुग प्रवेश नहीं कर सकता - श्री जीयर स्वामी जी महाराज
#
ज्योति मांझी पर हुए हमले से भड़के जीतन राम मांझी, 8 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन
#
LPG, पेट्रोल-डीजल और ATF को लेकर राहत, 1 जुलाई से बदले नियमों का दिखेगा असर