Date: 08/10/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई ऑपरेशन रेल प्रहरी में संदिग्ध पकड़ा गया...

10/7/2026 6:23:53 PM IST

47
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Gaya : गया में नशाखुरानी और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन रेल प्रहरी के तहत RPF और रेल पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। सहायक सुरक्षा आयुक्त गया संजय कुमार सिंह और रेल पुलिस उपाधीक्षक गया गुलशन कुमार के निर्देश पर RPF, रेल थाना गया, सीपीडीएस टीम और अपराध आसूचना शाखा की संयुक्त टीम गया रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान गया रेलवे स्टेशन के दिल्ली छोर प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। उसके पास ग्रे औरt ब्लैक रंग का पिठ्ठू बैग था। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ शुरू की। बताया गया है कि टीम द्वारा नशाखुरानी की रोकथाम और आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के दौरान यह कार्रवाई की गई। मामले में पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पकड़े गए व्यक्ति की किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता है या नहीं।

 

गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट