Date: 08/10/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमीन के नीचे मिला हथियारों का जखीरा नक्सलियों के छिपाए 92 कारतूस समेत कई हथियार बरामद...

10/7/2026 6:23:53 PM IST

55
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : बिहार-झारखंड सीमा से सटे घने जंगल में जमीन के अंदर गाड़कर छिपाए गए हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। धनगांई थाना क्षेत्र के तिलेटाड़ से हिसीर जाने वाले मार्ग पर बुधवार की अलसुबह एसएसबी और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। जंगल के दुर्गम इलाके में तलाशी के दौरान जवानों को जमीन के अंदर संदिग्ध जगह का पता चला  जब वहां खुदाई की गई तो प्लास्टिक में पैक हथियारों का जखीरा देखकर सुरक्षाबलों के भी होश उड़ गए। मौके से 9 एमएम कार्बाइन, दो मैगजीन, देशी भरमार राइफल, एक देशी कट्टा और एक पिस्तौल बरामद की गई है इसके अलावा वॉकी-टॉकी, 9 एमएम के 79 कारतूस और 7.62 एमएम के 13 कारतूस भी मिले हैं... यानी कुल 92 कारतूस सुरक्षा बलों के हाथ लगे हैं, बताया जाता है यह सभी हथियार नक्सलियों के द्वारा छिपाई गई थी अभियान का नेतृत्व एसएसबी के उप कमांडेंट रवि भूषण ने किया  जबकि धनगांई थानाध्यक्ष श्रवण राम और एसएसबी 29वीं वाहिनी धनगांई कैंप के सहायक कमांडेंट सनोज कुमार की भी अहम भूमिका रही। अब सबसे बड़ा सवाल है कि जमीन के अंदर हथियारों का यह जखीरा किसने छिपाया था इन हथियारों का इस्तेमाल कहां और किस मकसद से किया जाना था पुलिस और एसएसबी पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हथियारों के पीछे जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। बिहार-झारखंड सीमा पर सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है 
 

गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट