Date: 17/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
"पेपर लीक से आजादी" के नारों से गूंजा धनबाद, NEET विवाद पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन
7/20/2026 7:14:28 PM IST
82
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में धनबाद में छात्रों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। रणधीर वर्मा चौक पर AISA के बैनर तले सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान "आजादी-आजादी" के नारों ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनका नारा किसी राजनीतिक संदर्भ में नहीं, बल्कि "पेपर लीक से आजादी" और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर है। छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला भी फूंका और NTA को भंग करने की मांग उठाई।देशभर में NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर विरोध जारी है। इसी कड़ी में धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर AISA के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं जुटे। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान "आजादी-आजादी" के नारे लगातार गूंजते रहे। छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन के दौरान "आजादी-आजादी" के नारों को लेकर जब सवाल उठे तो छात्रों ने स्पष्ट किया कि उनका आशय "पेपर लीक से आजादी, भ्रष्ट परीक्षा व्यवस्था से आजादी और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ से आजादी" है। उनका कहना था कि लाखों मेहनती छात्रों के सपनों पर पेपर लीक ने चोट पहुंचाई है। प्रदर्शनकारियों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे भंग करने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने "पेपर लीक से आजादी" के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। छात्रों का कहना है कि उनका आंदोलन निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर है और जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद में कांग्रेस की समीक्षा बैठक, SIR से छात्र आंदोलन और भू-धंसान तक मुद्दों पर सरकार को घेरा
#
मेरा बेटा देशभक्त था, मुझे पैसे-नौकरी का लालच नहीं” — भरत तिवारी की मां ने सरकार से मांगा न्याय
#
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में रंगा झरिया, विधायक रागिनी सिंह ने किया झंडोत्तोलन
#
उत्कृष्ट कार्य के लिए एपीआरओ आलोक कुमार मिश्रा सम्मानित, डीसी-एसएसपी ने बढ़ाया मान
#
एसएसपी ने गिनाया छह महीने का रिपोर्ट कार्ड, लंबित कांड 4100 से घटकर 1740
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पेट्रोल डाल कर एक ब्यक्ति ने खुद को लगाई आग, लोगो ने बचाई जान
#
प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया बुलडोजर, वसूला जुर्माना
#
IIT ISM में मार्गदर्शन 4.0 का आयोजन, 520 मेधावी छात्र हुए सम्मानित, पटना कोचिंग विवाद पर, बीबीएमकेयू के कुलपति ने कहा...
#
परीक्षा केंद्रों पर बिजली-पानी संकट मामले पर परीक्षा नियंत्रक से मिला आइसा का एक प्रतिनिधि मंडल
#
महंगी हुई चीनी, जानिए अगस्त में सप्लाई और नई कीमत का पूरा अपडेट