Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
IPS सुमन गुप्ता की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर झारखंड सरकार ने NOC की रद्द, पुलिस मुख्यालय ने पकड़ी खामियां
7/21/2026 3:27:41 PM IST
87
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
झारखंड कैडर के 1997 बैच की आईपीएस अधिकारी अधिकारी श्रीमती सुमन गुप्ता की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को लेकर राज्य प्रशासनिक महकमे में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. झारखंड की डीजीपी द्वारा राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सुमन गुप्ता को दी गई एनओसी के निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया गया था, जिसके बाद गृह विभाग ने केंद्र सरकार को भेजी गई एनओसी को निरस्त कर दिया है.
पत्र में उठाईं गई गंभीर प्रशासनिक खामियां :
मुख्य सचिव को अवगत कराया गया कि आईपीएस सुमन गुप्ता की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के मामले में निर्धारित प्रशासनिक प्रक्रियाओं का उचित पालन नहीं किया गया. आईपीएस सुमन गुप्ता द्वारा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन सीधे पुलिस महानिदेशक (रेल) के माध्यम से गृह विभाग को भेजा गया था. नियमानुसार, यह आवेदन पहले पुलिस मुख्यालय को भेजा जाना चाहिए था, जहां सतर्कता स्थिति, विभागीय कार्रवाईयों एवं सेवा अभिलेखों की जाँच के बाद इसे अग्रसारित किया जाता.
मुख्यालय के अभिमत की अनदेखी :
पुलिस अधिकारियों के व्यक्तिगत फाइल और गोपनीय रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय में ही संधारित होते हैं. मुख्यालय का अभिमत लिए बिना ही गृह विभाग द्वारा इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाकर मुख्यमंत्री के अनुमोदन के लिए प्रस्तुत कर दिया गया. गृह विभाग ने यह उल्लेख किया था कि अधिकारी के विरुद्ध कोई प्रतिकूल सूचना या विभागीय कार्रवाई लंबित नहीं है. इस पर डीजीपी कार्यालय ने स्पष्ट किया कि केवल विभागीय कार्रवाई लंबित न होना ही एनओसी का आधार नहीं हो सकता, जब तक पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी अभिलेखों का समेकित परीक्षण न किया जाए. डीजीपी ने स्पष्ट किया कि यह किसी व्यक्ति विशेष के विरोध का विषय नहीं है, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता, विभागीय उत्तरदायित्व और नियमानुसार निर्णय प्रक्रिया को सुनिश्चित करने से संबंधित है.
राज्य गृह विभाग ने निरस्त की एनओसी, गृह मंत्रालय को पत्र जारी :
डीजीपी कार्यालय के इस आपत्ति पत्र और पुनर्विचार अनुरोध के बाद, झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बड़ा कदम उठाया. गृह विभाग के अवर सचिव अजीत कुमार सिंह द्वारा भारत सरकार के गृह मंत्रालय (IPS-III) के अवर सचिव को एक पत्र लिखा गया है. पत्र में कहा गया सुमन गुप्ता, द्वारा सह महानिरीक्षक स्तर के पदों पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति हेतु समर्पित अभ्यावेदन के आलोक में पूर्व में जारी एनओसी को राज्य सरकार द्वारा विचारोपरांत निरस्त करने का निर्णय लिया गया है. अतः अनुरोध है कि पूर्व में संसूचित एनओसी को निरस्त समझा जाए और उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के प्रस्ताव पर अग्रेतर कार्रवाई न की जाए.
अनियमितताओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया :
इस संपूर्ण घटनाक्रम से साफ है कि पुलिस मुख्यालय की आपत्तियों और प्रक्रियागत अनियमितताओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने आईपीएस सुमन गुप्ता की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के निर्णय को फिलहाल वापस ले लिया है तथा केंद्र सरकार से इस प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया है.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, चार राज्यों के बुद्धिजीवी होंगे शामिल
#
जमशेदपुर: अबीरा संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को दिया सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
#
जमशेदपुर पुलिस ने शुरू की QR Code Based Digital Beat Policing, स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा
#
बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए की जीत का दावा, बोले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
#
जामताड़ा में निर्माणाधीन भवन की सेंटरिंग भरभराकर गिरी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन