Date: 21/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
7/21/2026 5:58:56 PM IST
12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Deoghar :
देवघर वासियों
के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा। साथ ही उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। वहीं जनता दरबार के दौरान राशन कार्ड में नाम जोड़ने, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन एवं राजस्व से संबंधित मामलों को ऑन स्पॉट निराकरण संबंधित विभाग द्वारा किया गया। जनता दरबार के दौरान पालोजोरी प्रखंड के दुधानी पंचायत में आंगनबाड़ी सेविका के चयन में बरती गई कथित अनियमितता से जुड़े शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन कर दिया है। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जांच समिति दुधानी पंचायत में हुई आमसभा की कार्यवाही, चयन पंजी और सभी संबंधित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक व अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सूक्ष्मता से जांच करेगी। आगे मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने कहा, "सरकारी योजनाओं और नियुक्तियों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जांच में चयन प्रक्रिया के नियमों का उल्लंघन, फर्जीवाड़ा या किसी भी स्तर पर मिलीभगत की पुष्टि होती है, तो दोषी अधिकारियों, कर्मियों और गलत तरीके से चयनित अभ्यर्थी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कठोर प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उपायुक्त ने विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुनर्वास और सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने परियोजना का किया चक्का जाम,कहा.....
#
सरकार के पुनर्वास नीति से प्रभावित हुई भाकपा माओवादी सदस्य अनीता, सप के समक्ष किया आत्मसमर्पण
#
जेपीएससी परीक्षा पेपर लीक के मामले पर बीजेपी युवा मोर्चा ने निकला आक्रोश मार्च
#
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाहनों के रूटलाइन, नो-एंट्री जोन को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश
#
डीप बोरिंग की मिली स्वीकृति, ग्रामीणों को पानी ढोने से मिला छुटकाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला,कहा...
#
तपेश्वर सिंह हिंदू महिला कॉलेज के पास बस ने मारी टक्कर, ASI राजीव रंजन सिंह घायल
#
डीसी कार्यालय में हुई दिशा की बैठक, डीसी और विधायक के साथ गणमान्य रहे शामिल
#
IPL 2026 फाइनल: RCB और GT की टक्कर, अहमदाबाद में आज खिताबी जंग
#
शराब छापेमारी के दौरान भारी बवाल,उत्पाद विभाग की टीम पर हमला,कई जख्मी