Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
14वीं JPSC परीक्षा को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन
7/22/2026 5:41:42 PM IST
131
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आज रांची में जोरदार प्रदर्शन किया गया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता जयपाल सिंह स्टेडियम से मार्च निकालते हुए जेपीएससी कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार और जेपीएससी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी के माध्यम से जेपीएससी की परीक्षाएं आयोजित करा रही है, जिसके कारण परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के लाखों युवा वर्षों से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के कारण उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। शशांक राज ने मांग की कि ब्लैकलिस्टेड कंपनी के माध्यम से आयोजित जेपीएससी की सभी परीक्षाओं को रद्द कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने विशेष रूप से 14वीं जेपीएससी परीक्षा को हर हाल में रद्द करने की मांग की। साथ ही कहा कि जब तक अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलता, तब तक भारतीय जनता युवा मोर्चा का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जेपीएससी में व्याप्त कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विषैले जंतु के काटने से युवक की मौत, विषैले जंतु की पुष्टि पर बना संशय.......
#
बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 15 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर......
#
गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर....
#
गयाजी में गर्लफ्रेंड से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, 2 घंटे तक हाई वोल्टेज चलता रहा ड्रामा....
#
उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के साथ अभिसरण बैठक आयोजित....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार