Date: 16/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मॉडल सदर अस्पताल को मिली बड़ी मजबूती, पैथोलॉजी हब लैब का हुआ शुभारंभ
7/22/2026 5:41:42 PM IST
186
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर के मॉडल सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती मिली है। अब मरीजों को महंगी पैथोलॉजी जांच के लिए निजी लैब के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अस्पताल के नए भवन में अत्याधुनिक हब एंड स्पोक मॉडल पर आधारित पैथोलॉजी हब लैब का शुभारंभ किया गया है, जहां एक ही छत के नीचे 187 तरह की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। फिलहाल 87 जांचें शुरू कर दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की पीपीपी मोड योजना के तहत स्थापित इस अत्याधुनिक हब लैब का उद्घाटन मेयर कुमकुम देवी, सिविल सर्जन डॉ. राजू, डीएस डॉ. रमन, डीआईओ डॉ. मो. फैजउद्दीन और जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस लैब में ब्लड, यूरिन, थायरॉइड, एलएफटी, केएफटी, लिपिड प्रोफाइल समेत कुल 187 प्रकार की जांच की व्यवस्था की गई है। सिविल सर्जन ने बताया कि फिलहाल 87 तरह की जांचें शुरू हो गई हैं, जबकि बाकी जांचें चरणबद्ध तरीके से जल्द शुरू होंगी। हब एंड स्पोक मॉडल के तहत अब जिले के सभी प्रखंडों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से मरीजों के सैंपल लेकर मुख्य लैब में जांच होगी और डिजिटल माध्यम से रिपोर्ट संबंधित केंद्रों तक भेजी जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को भी बिना जिला मुख्यालय आए नि:शुल्क और समय पर जांच रिपोर्ट मिल सकेगी। मुंगेर मॉडल सदर अस्पताल में शुरू हुई यह अत्याधुनिक हब लैब जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे मरीजों का समय और पैसा दोनों बचेंगे, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों तक भी आधुनिक जांच सुविधा की पहुंच सुनिश्चित होगी।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
#
सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#
रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........
#
HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गर्मी में आरा जंक्शन पर पॉलिटेक्निक अभ्यर्थियों ने दी दोहरी परीक्षा,ट्रेनों में रही खचमखच भीड़
#
नवजात की मौत के बाद परिजनों का फुंटा गुस्सा, जमकर हुआ हंगामा
#
अंधविश्वास की भयावह वारदात: डायन बताकर महिला पर तलवार से हमला, आरोपी गिरफ्तार
#
कानून व्यवस्था और बेरोजगारी के खिलाफ सड़क पर उतरा राष्ट्रीय जनता दल
#
भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 की मौके पर मौत, 1 घायल