Date: 16/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अनियंत्रित कार ने चार लोगो को रोंदा, ठेला चालक समेत चार लोग घायल
7/23/2026 5:20:31 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत डीबी रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क पर चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में एक ठेला चालक समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल यानी टीएमएच पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने सबसे पहले एक टीवीएस एक्सएल सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारी। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस घर लौट रहा था। इसके बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे ठेले पर सो रहे एक ठेला चालक और वहां से गुजर रहे दो अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में लेते हुए आगे निकल गई। हादसे के बाद कार सवार सभी युवक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार किसी स्थानीय व्यक्ति की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार चालक और कार में सवार अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण, नियमित वाहन जांच अभियान चलाने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, धनसार पुलिस ने
आरोपी को
मोतिहारी से दबोचा...
#
अधिवक्ता के घर घुसे चोर,17 लाख के जेवरात व नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस जाँच में जुटी ......
#
दोस्तों के साथ झील घूमने निकला आशिफ
रहसमय तरीके से लापता,
पुलिस तलाश में जुटी
......
#
गांव में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, थाने में सुनवाई नहीं होने की शिकायत, लगाया न्याय की गुहार......
#
धनसार थाना के बगल फर्नीचर दुकान में चोरी, छत तोड़कर घुसे चोर, नकदी समेत लाखों का सामान ले गए....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गंगा-सोन के बढ़ते जलस्तर से भोजपुर में अलर्ट, डीएम ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील
#
अनियंत्रित कार ने चार लोगो को रोंदा, ठेला चालक समेत चार लोग घायल
#
खटिया पर मरीज ढोने की खबर का असर, दुर्गम गांव पहुंचे अधिकारी
#
बोधगया में धूमधाम से मना परम पावन दलाई लामा का 91वां जन्मोत्सव, विश्व शांति और भाईचारे का गूंजा संदेश
#
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, विधायक राज सिन्हा ने याद किया योगदान