Date: 17/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भोजपुर में बड़ी कार्रवाई: 14 चक्का ट्रक से 8,071 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
8/1/2026 6:55:20 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा :
आज भोजपुर जिले में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक
14 चक्का ट्रक
से करीब 8,071.920 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार वाहन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली कि पंजाब से बिहार की ओर एक ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब लाई जा रही है। सूचना के आधार पर निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। शुक्रवार को मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग भोजपुर तथा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त टीम ने जगदीशपुर-पीरो रोड स्थित दलीपपुर मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान ट्रक संख्या
MH40CD-2304
को रोककर तलाशी ली। तलाशी में ट्रक से विभिन्न ब्रांड की कुल
14,748 बोतलें विदेशी शराब बरामद हुईं
,
जिनकी कुल मात्रा 8,071.920 लीटर है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के लोहा थाना क्षेत्र निवासी गोविंद केशवा सूर्यवंशी एवं अनित्य मारुति बुदुक के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बरामद शराब में रॉयल स्टेज, मैकडॉवेल्स नंबर-1, रॉयल चैलेंज तथा इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की व्हिस्की शामिल है। विभाग के अनुसार जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शराब की खेप पंजाब से बिहार के मुजफ्फरपुर भेजी जा रही थी। छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मदन लाल यादव, सहायक अवर निरीक्षक राणा विकास कुमार सहित मद्यनिषेध विभाग, सैप एवं होमगार्ड के जवान शामिल थे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
आरा से कोयलांचल लाइव से आसुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गया रेलवे स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा बरामद, एक यात्री गिरफ्तार......
#
अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश ...
#
पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एनडीपीएस की खिलाफ होगी कार्रवाई, बनेगी विशेष रणनीति......
#
अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई,500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त,बालू तस्करों मे मचा हड़कंप..
#
चार दिनों से लापता तिलक यादव के तलाश में जुटी पुलिस,परिजनों ने चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ किया जाम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भरत तिवारी एनकाउंटर Update: जांच में उठाया बड़ा कदम, तीनों पिस्टल एफएसएल पटना भेजी गईं
#
प्रशासन के सख्त कानून व्यवस्था के बावजूद जमशेदपुर में नहीं रुक रहा है अपराध,चापड़ दिखा छिनताई करने की हुई कोशिश
#
जामताड़ा में मास्टर ट्रेनर समेत चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, 11 मोबाइल, 20 सिम और लैपटॉप बरामद
#
भोजपुर में बड़ी कार्रवाई: 14 चक्का ट्रक से 8,071 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
#
प्रिंस खान गैंग की बड़ी साजिश नाकाम; अवैध पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद