Date: 05/10/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

असंगी चेकडैम में डूबे NIT छात्र तन्वीर का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, NDRF का रेस्क्यू जारी

8/3/2026 2:01:50 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर : आदित्यपुर के असंगी चेकडैम में डूबे छात्र तन्वीर का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। कड़ी मशक्कत के बावजूद एनडीआरएफ की टीम शव बरामद करने में सफल नहीं हो पाई है। सुबह करीब साढ़े छह बजे से एनडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, लेकिन कई घंटों की तलाश के बाद भी तन्वीर का शव नहीं मिला। अब इस दर्दनाक हादसे को करीब 24 घंटे होने वाले हैं, जिससे परिजनों की चिंता और बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है। घटनास्थल पर तन्वीर के पिता और अन्य परिजन भी पहुंचे हैं। अपने बेटे का इंतजार करते-करते उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हैं और सभी की निगाहें एनडीआरएफ के रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हुई हैं। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम लगातार तलाशी अभियान चला रही है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही तन्वीर का शव बरामद कर लिया जाएगा।
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# मधुबन वाशरी में काम से हटाए गए 110 मजदूरों को पुनः की गई बहाली, ग्रामीण अधिकार मंच ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी ....
# बीसीसीएल कर्मियों की बल्ले-बल्ले, दुर्गापूजा से पहले खाते में आएंगे ₹1,10,250 बोनस, 31 हजार कोयला कर्मियों को मिलेगा लाभ.....
#
जहां कभी गूंजती थी बंदूक की आवाज, अब गूंज रही किताबों की खनक, टुंडी के 100 से ज्यादा बच्चों को मिला शिक्षा का सहारा...

# जिउतिया पर स्वर्णरेखा में डूबी बच्ची का शव बरामद, परिवार में मचा कोहराम.....
#
 दुर्गा पूजा को लेकर आईजी की हाईलेवल बैठक, 7 जिलों के एसपी को सुरक्षा के सख्त निर्देश, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस.......